होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Asia Cup के फाइनल में बहुत खराब है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, सचिन, धोनी और कोहली भी नहीं कर सके कमाल

04:53 PM Sep 15, 2023 IST | Mukesh Kumar

Asia Cup Final: भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत ने नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका को करारी पटखनी दी है। आज भारतीय टीम सुपर-4 का औपचारिक मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है।

अब खिताबी मैच में भारतीय टीम की श्रीलंका से भिड़त होगी। यह फाइनल 17 सितंबर को कोलंबो में होगा। अगर भारतीय टीम फाइनल मैच जीतती है, तो यह उसका एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 8वां खिताब होगा। वहीं दूसरे नंबर पर श्रीलंका ने 6 बार खिताब जीता है। पाकिस्तान दो ही बार एशिया कप चैम्पियन बनी है।

यह खबर भी पढ़ें:- Asia Cup 2023: ACC के सामने पैसो के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, बारिश के चलते रद्द हुए मैचों का मांगा मुआवजा

एशिया कप के फाइनल में कोई भी भारतीय शतक नहीं लगा
भले ही भारत ने सबसे ज्यादा 7वीं बार एशिया कप खिताब जीता हो, लेकिन फाइनल में टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड है, जो अबकी बार भी भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। यह शर्मनाक रिकॉर्ड शतक ना बनाने का है। बता दें कि अभी तक कोई भी वनडे एशिया कप फाइनल में कोई भी भारतीय बल्लेबाजों शतक नहीं लगा सका है। सचिन तेंदुलकर से लेकर महेंद्र सिंह धोनी तक कोई भी दिग्गज ये कारनामा नहीं कर पाया है। लेकिन अबकी बार यह मौका विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास है।

फाइनल में इन 4 भारतीयों से शतक की उम्मीद
भारतीय टीम के पास 17 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में एक शर्मनाक रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और केएल राहुल से काफी उम्मीदें है। जबकी रोहित शर्मा ने अब तक 3 अर्धशतक जड़े हैं। अगर इनमें से या कोई और प्लेयर शतक जड़ता है, तो एशिया कप फाइनल में यह भारत की ओर से पहली सेंचुरी होगी।

भारतीय टीम ने जीते है सबसे ज्यादा एशिया कप का खिताब
इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा यानी 7 बार खिताब अपने नाम किया है। भारत ने 1984, 1988, 1990/91,1995, 2010, 2016 और 2018 में एशिया कप का खिताब जीता था। जबकि दूसरे नंबर पर श्रीलंका है, जिसने 6 बार एशिया कप की ट्राफी जीती है। श्रीलंकाई टीम 1986, 1997, 2004, 2008, 2014, और 2002 में एशिया कप का खिताब जीत चुकी है।

एशिया कप 2023 में भारतीय स्क्वॉड:
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

Next Article