For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

शेयर बाजार ने रचा इतिहास, निफ्टी पहुंचा 19000 हजार के पार, तोड़े सभी पुराने रिकॉर्ड

02:03 PM Jun 28, 2023 IST | Mukesh Kumar
शेयर बाजार ने रचा इतिहास  निफ्टी पहुंचा 19000 हजार के पार  तोड़े सभी पुराने रिकॉर्ड

शेयर बाजार ने आज कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन ऐतिहासिक ऊंचाई को छू लिया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी 50) ने अपने पुराने ऑल टाइम हाई के रिकॉर्ड को पछाड़ते हुए नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। बता दें कि 28 जून 2023 को निफ्टी 19000 हजार अंकों के पार पहुंच चुका है। इससे पहले निफ्टी का हॉई लेवल 1887.60 अंक था। निफ्टी ने 142 सेशन के बाद इतिहास रच दिया है। वहीं 22 अक्टूबर 2021 को निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई 18,887.60 अंकों को बनाया था।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:- 1500 रुपए के पार जाएगा टाटा ग्रुप का यह शेयर, एक्सपर्ट बोले- खरीद लो, 40 फीसदी का होगा मुनाफा

सेंसेक्स भी ऑल टाइम हाई पर पहुंचा

शेयर मार्केट में आज सबुह से ही जबरदस्त तेजी देखने को मिली है, सेंसेक्स भी 63,969.53 के नए रिकॉर्ड की ऊंचाई पर पहुंच गया है। सेंसेक्स 28 जून 2023 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 63701.78 के एक नए ऑल टाइम हाई पर खुला है। इससे पहले सेंसेक्स 22 जून 2023 सुबह नए ऑल टाइम हाई 63601.71 के स्तर पर खुला था। इससे पहले यूएस शेयर मॉर्केट के लिए मंगलवार का दिन बहुत शानदार रहा है, टेस्ला, नैस्डैक भी शानदार शुरुआत के साथ बंद हुआ है। जिससे आज भारतीय बाजार को नए रिकॉर्ड बनाने की ताकत मिली।

हालांकि, पिछले कुछ सेशन से निफ्टी लगातार ऑल टाइम हाई बनाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन 28 जून 2023 को निफ्टी ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। इसी बीच स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में शानदार तेजी देखने को मिल रही है।

बाजार को खुलते ही खिले निवेशकों के चेहरे
भारतीय शेयर बाजार को खुलने ही निवेशकों के चेहरे खिल उठे। भारतीय शेयर बाजार नई ऊंचाई पर बिजनेस कर रहा है। सेंसेक्स दोपहर 1:50 बजे पर 64,022.67 और निफ्टी 50 19,006.75 पर कारोबार कर रहा है। वहीं अडानी ग्रुप के कुछ शेयरों को छोड़कर सभी शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली है।

.