For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

IND vs SA : भारत की तूफानी पारी, विराट ने बर्थडे पर दिया शतक का गिफ्ट, दक्षिण अफ्रीका को दिया 337 रन का लक्ष्य

06:02 PM Nov 05, 2023 IST | Sanjay Raiswal
ind vs sa   भारत की तूफानी पारी  विराट ने बर्थडे पर दिया शतक का गिफ्ट  दक्षिण अफ्रीका को दिया 337 रन का लक्ष्य

कोलकाता। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में विश्व कप 2023 का 37वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। भारत ने तूफानी पारी खेलते हुए टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 326 रन बनाए हैं। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 337 रन का लक्ष्य दिया है।

Advertisement

विराट ने वनडे करियर का 49वां शतक पूरा किया...

विराट कोहली ने वनडे करियर का 49वां शतक पूरा किया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे ज्यादा शतक के वर्ल्ड की रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वे बर्थडे पर वर्ल्ड कप सेंचुरी जमाने वाले भारत के पहले और दुनिया के 7वें बल्लेबाज बने हैं। विराट कोहली ने 121 बॉल पर 101 रनों की शतकीय पारी खेलते हुए नाबाद रहे। वहीं, रवींद्र जडेजा 15 गेंद में 29 रन बनाकर नाबाद रहे।

सबसे तेज 49 शतक तक पहुंचने वाले बैटर बने कोहली…

विराट कोहली सबसे तेज 49 वनडे शतक तक पहुंचने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 277वीं पारियों में यह अचीवमेंट हासिल की है। सचिन तेंदुलकर ने 452 पारियों में इतने शतक जमाए थे। इसी के साथ ही विराट कोहली के वर्ल्ड कप में 1500 रन भी पूरे हो गए हैं। वे इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की सूची में चौथे नंबर पर हैं। सचिन तेंदुलकर 2278 रन के साथ टॉप पर हैं।

इससे पहले बैटिंग करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 35 गेंद में 62 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी के साथ ही रोहित और शुभमन ने भारत के लिए एक खास रिकॉर्ड बना दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित-शुभमन ने तूफानी शुरुआत दिलाई।

भारत ने 4.3 ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए थे। यह इस विश्व कप में किसी टीम द्वारा दूसरा सबसे तेज 50 रन पूरे करने का रिकॉर्ड है। भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया है, जिसने न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में 4.1 ओवर में 50 रन पूरे किए थे। रोहित ने 24 गेंद में 40 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। रोहित को कगिसो रबाडा ने तेम्बा बावुमा के हाथों कैच आउट कराया।

बर्थडे पर 50+ का स्कोर बनाने वाले छठे भारतीय बने विराट…

विराट कोहली ने अपने जन्मदिन पर अर्धशतक लगाया। वह वनडे में बर्थडे पर 50+ का स्कोर बनाने वाले छठे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, विनोद कांबली, नवजोत सिंह सिद्धू, ईशान किशन, यूसुफ पठान ऐसा कर चुके हैं। कोहली ने भारत में वनडे में 6000 रन पूरे किए। यह भारतीय जमीन पर 6000+ रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं। सचिन ने भारत में 6976 रन बनाए थे।

.