होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

India vs South Africa: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया...पहले वनडे में सुदर्शन और अय्यर का अर्धशतक

06:36 PM Dec 17, 2023 IST | Sanjay Raiswal

India vs South Africa 1st ODI: भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत से शुरुआत की है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 8 विकेट से हरा दिया है। जोहान्सबर्ग में अर्शदीप सिंह (5 विकेट) और आवेश खान (4 विकेट) ने मिलकर 9 विकेट झटके। वहीं डेब्यूटांट साई सुदर्शन ने फिफ्टी लगाकर टीम को जीत के पार पहुंचाया। भारत से श्रेयस अय्यर ने भी 52 रन बनाए।

न्यू वांडरर्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम 27.3 ओवर में 116 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। अर्शदीप को 5 और आवेश को 4 विकेट मिले। 117 रन का टारगेट भारत ने 16.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। अर्शदीप को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

भारत ने सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

पहले वनडे में जीत के साथ भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब 19 दिसंबर को सेंट जॉर्ज पार्क केबेरा में दूसरा वनडे खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा।

यह खबर भी पढ़ें :- India vs South Africa 1st ODI: अर्शदीप और आवेश की शानदार गेंदबाजी, साउथ अफ्रीका 116 रन पर ढेर

भारत की वनडे में इस साल 26वीं जीत

बता दें कि भारत की इस साल वनडे में यह 26वीं जीत हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 1999 में 26 मैच जीते थे। ऑस्ट्रेलिया टीम 2023 में 30 मैच जीत चुकी हैं। भारत ने अफ्रीकी टीम को हराकर सीरीज में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का दूसरा मैच 19 दिसंबर को गकबेराह में खेला जाएगा।

भारत को दक्षिण अफ्रीका में पांच साल बाद किसी वनडे में जीत मिली है। टीम इंडिया पिछली बार 2018 में सेंचुरियन के मैदान पर जीती थी। उसके बाद 2022 में लगातार तीन मैचों में हार मिली थी।

इससे पहले जोहानिसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम 116 रन पर सिमट गई। जवाब में टीम इंडिया ने 16.4 ओवर में 117 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। भारत के लिए डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन ने नाबाद 55 रन बनाए। उन्होंने 43 गेंद की पारी में नौ चौके लगाए। श्रेयस अय्यर ने 45 गेंद पर 52 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। ऋतुराज गायकवाड़ पांच रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा एक रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर और एंडिले फेहलुकवायो ने एक-एक विकेट लिए।

यह खबर भी पढ़ें :- Shaheen Afridi की गेंद पर David Warner ने बैठकर मारा हैरतअंगेज छक्का, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

अर्शदीप और आवेश ने बरपाया कहर...

भारत के लिए गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने कमाल कर दिया। दोनों ने मिलकर 9 विकेट लिए। अर्शदीप को पांच और आवेश को चार विकेट मिले। पारी के दूसरे ओवर में ही अर्शदीप सिंह ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके। इस ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप ने रीजा हेंड्रिक्स को बोल्ड किया। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट पर जा लगी। रीजा खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर अर्शदीप ने रसी वान डर डुसेन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह भी खाता नहीं खोल सके। अर्शदीप हैट्रिक का मौका चूक गए। टोनी डी जॉर्जी अच्छे टच में दिख रहे थे, लेकिन अर्शदीप ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। अर्शदीप ने टोनी डी जॉर्जी को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। वह 22 गेंद में 28 रन बना सके। इसके बाद पारी के 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप ने हेनरिक क्लासेन (6) को बोल्ड किया।

अर्शदीप के कहर के बाद आवेश खान की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। अफ्रीकी पारी के 11वें ओवर में आवेश खान हैट्रिक से चूक गए। शुरुआती दो गेंद पर उन्होंने एडेन मार्करम और वियान मुल्डर को पवेलियन भेजा। आवेश ने फिर डेविड मिलर को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। मिलर दो रन बना सके। इसके बाद केशव महाराज (4) को अपना चौथा शिकार बनाया। अर्शदीप को पांचवीं सफलता पारी के 26वें ओवर में मिली। उन्होंने मैदान पर जम चुके एंडिले फेहलुकवायो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 49 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कुलदीप ने आखिरी विकेट लिया। आवेश पांच विकेट नहीं ले सके।

Next Article