For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

भारत करेगा G-20 Summit 2023 की मेजबानी, 200 से ज्यादा होंगी बैठक, जानें किस शहर में होगा सम्मेलन

05:09 PM Sep 13, 2022 IST | Jyoti sharma
भारत करेगा g 20 summit 2023 की मेजबानी  200 से ज्यादा होंगी बैठक  जानें किस शहर में होगा सम्मेलन

G-20 Summit 2023 की मेजबानी इस बार भारत ही करेगा। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि कर दी है। राजधानी नई दिल्ली में यह सम्मेलन होगा। सम्मेलन से पहले होने वाली लगभग 200 से ज्यादा बैठकें भी राजधानी में होंगी। इस दौरान ग्रुप में शामिल देशों के प्रतिनिधि भारत में आएंगे। इसकी पहली बैठक 1 दिसंबर 2022 को होगी। जिसके लिए तैयारियां शुरु भी हो गई हैं।

Advertisement

इन देशों के प्रतिनिधि आएंगे भारत

बता दें कि G-20 देशों में EU यानी यूरोपीय़ संघ, अमेरिका, तुर्की, साउथ अफ्रीका, सऊदी अरब, रूस, मैक्सिको, कोरिया, जापान, इटली, इंडोनेशिया, जापान, जर्मनी, चीन, फ्रांस, कनाडा, ब्राजील, भारत, ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना शामिल हैं। इन सभी देशों के प्रतिनिधि सम्मेलन और इसकी बैठकों में हिस्सा लेने के लिए भारत आएंगे।

यह भी पढ़ें- ममता सरकार के खिलाफ बीजेपी का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव, गाड़ियां फूंकी, कई नेता हिरासत में लिए

.