For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

भारत बन रहा है diabetes का गढ़, हर 11 में 1 एक इंसान है इस बीमारी का शिकार

12:53 PM Jun 21, 2023 IST | Prasidhi
भारत बन रहा है diabetes का गढ़  हर 11 में 1 एक इंसान है इस बीमारी का शिकार

भारत में diabetes इन दिनों काफी आम होता जा रहा है। हाल ये है कि, देश के हर दूसरे घर में एक diabetes का मरीज मिल ही जाएगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि, शोध के आंकड़ो के अनुसार भारत तेजी से 'डायबिटीज कैपिटल' बनता जा रहा है। एक रिपोर्ट में दिये गए आंकड़ों के अनुसार भारत में 10.1 करोड़ लोग diabetes का शिकार है। इसके अलावा भारत में diabetes के मरीजों में 44% तक बढ़ोतरी हुई है। शोधकरताओं का कहना है कि, भारत में diabetes का कहर बढ़ता जा रहा है।

Advertisement

15% आबादी है diabetes का शिकार

आपको जानकर हैरानी होगी कि, भारत में हर 11 में से 1 इंसान diabetes का शिकार है। साल 2019 के आंकड़ों के अनुसार भारत की 15.3% आबादी प्री-डायबिटीज हैं। भविष्य में डायबिटीज होने के खतरे को प्री-डायबिटीज कहा जाता है। यह आंकड़ा पूर्व में डायबिटीज को लेकर लगाए गए अनुमानों से काफी अधिक है, जिसने स्वास्थ्य विशेषज्ञों को चिंता में डाल दिया है।

भारत के इस राज्य में हैं सबसे ज्यादा diabetes के मरीज

शोध में सामने आया है कि, गोवा में diabetes के सबसे ज्यादा मरीज देखने को मिले हैं। गोवामें जहां 26.4% आबादी diabetes है तो वहीं पुडुचेरी में 26.3%और केरल में 25.5% लोगों को diabetes है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, उत्तर प्रदेश का आंकड़ा सबसे कम है, यहां केवल 4.8% लोग ही diabetes का शिकार हैं।

क्या हैं diabetes के लक्षण

अगर आपको बार-बार वॉशरूम जाना पड़ता है या आपको नींद पूरी होने के बाद भी थकान लगती है इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, आपको diabetes है। इसके अलावा बार-बार भूख लगना, वजन कम होना, आंखों की रोशनी कम होना और धुंधला दिखाई देना, घाव का जल्दी न भरना आदि भी diabetes के मुख्य लक्षण हैं।

.