होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

जाक्सा को मिला इसरो का साथ, चंद्रयान बचाएगा जापानी लैंडर की जान!

जापान के चंद्र मिशन स्लिम की जान संकट में है। यह चांद पर ऐसी जगह पर उतरा है जहां पर अभी अंधेरा है। इसलिए इसके सोलर पैनल काम नहीं कर रहे हैं और बिजली नहीं बन रही है। यही वजह है कि जापान ने अपने मून लैंडर स्लिम को चांद की सतह पर उतरने के करीब 3 घंटे बाद स्विच ऑफ कर दिया।
09:39 AM Jan 26, 2024 IST | BHUP SINGH
जापान के चंद्र मिशन स्लिम की जान संकट में है। यह चांद पर ऐसी जगह पर उतरा है जहां पर अभी अंधेरा है। इसलिए इसके सोलर पैनल काम नहीं कर रहे हैं और बिजली नहीं बन रही है। यही वजह है कि जापान ने अपने मून लैंडर स्लिम को चांद की सतह पर उतरने के करीब 3 घंटे बाद स्विच ऑफ कर दिया।

टोक्यो। जापान के चंद्र मिशन स्लिम की जान संकट में है। यह चांद पर ऐसी जगह पर उतरा है जहां पर अभी अंधेरा है। इसलिए इसके सोलर पैनल काम नहीं कर रहे हैं और बिजली नहीं बन रही है। यही वजह है कि जापान ने अपने मून लैंडर स्लिम को चांद की सतह पर उतरने के करीब 3 घंटे बाद स्विच ऑफ कर दिया। जापानी स्पेस एजेंसी जाक्सा ने कहा है कि अब जब चांद के इस इलाके में सूरज की किरणें पड़ेंगी तब वे इसे फिर से ऑन कर देंगे। इससे जापानी मिशन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसके लिए जाक्सा ने भारत के चंद्रयान-2 की मदद लेना शुरू कर दिया है। यही नहीं जापानी एजेंसी ने स्लिम की पहली तस्वीर भी जारी की है।

अभी ऊर्जा बनने की पुष्टि नहीं: हालांकि चांद पर

शनिवार को लैंडिंग के 20 मिनट बाद ही जाक्सा इस बात की पुष्टि नहीं कर पाई कि स्लिम की सोलर बैटरी से ऊर्जा बन रही है या नहीं। इस बीच जाक्सा ने रिमोट के जरिए लैंडर को बंद तो कर दिया, लेकिन उन्हें चांद की सतह के कई तस्वीरों का डेटा मिल गया। जाक्सा ने कहा कि उन्हें काफी डेटा मिल गया है। जापानी एजेंसी ने कहा कि जब पश्चिमी की ओर से सूरज की किरणें आएं गी तो स्लिम फिर से काम करने लगेगा। अभी जापानी यान में केवल 12 प्रतिशत बैटरी ही बची है।

चंद्रयान-2 की तस्वीरों से मिली मदद

चंद्रयान की ली गई तस्वीरों की मदद से जाक्सा के स्लिम को चांद पर सटीक तरीके से उतारने में मदद मिली थी। इसके अलावा कहां पर स्लिम को उतारना है, इसका फै सला भी जाक्सा ने चंद्रयान-2 की तस्वीरों के आधार पर तय किया था। बता दें कि भारत और जापान के बीच लूनर पोलर खोज मिशन लूपेक्स चल रहा है ताकि चांद पर शोध को मिलकर बढ़ावा दिया जा सके। जापान के स्लिम मिशन को ‘मून स्नाइपर’ भी कहा जाता है। जापान पांचवां ऐसा देश है जिसने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की है।

Next Article