For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Independence Day: भारत से 1 दिन पहले आजाद हुआ पाकिस्तान, साइंस, टेक्नोलॉजी...इंडिया चांद पर पाक जमीन पर भी पिछड़ा

Independence Day: भारत और पाकिस्तान को आजाद हुए 76 साल हो गए। पड़ोसी देश से भारत काफी आगे निकल गया है। भारत जहां चांद पर पहुंच गया है तो पाकिस्तान जमीन पर भी पिछड़ा हुआ हे।
11:28 AM Aug 15, 2023 IST | BHUP SINGH
independence day  भारत से 1 दिन पहले आजाद हुआ पाकिस्तान  साइंस  टेक्नोलॉजी   इंडिया चांद पर पाक जमीन पर भी पिछड़ा

Independence Day: भारत आज स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारत 15 अगस्त, 1947 को आजाद हुआ था। वहीं कभी भारत का हिस्सा रहा पाकिस्तान 14 अगस्त, 1947 को आजाद हुआ था। पाकिस्तान को इंडिया से एक दिन पहले तो आजादी मिल गई थी। लेकिन अगर हम पिछे मुड़कर देखें तो दोनों देशों ने 76 साल का लंबा सफर पूरा कर लिया है। इस दौरान कई उतार-चढ़ाव भी देखने को मिले। भारत को एक बड़ी आबादी के साथ आगे बढ़ना था तो वहीं पाकिस्तान को एक नए मुल्क के रूप में दुनिया में अपनी एक छाप छोड़नी थी।

Advertisement

पाकिस्तान ने हमेशा हर मामले में भारत की होड़ करने की कोशिश की है। टेक्नोलॉजी की बात कर तो पाकिस्तान के शुरुआति दिनों में कोशिश रंग लाती हुई भी दिखीं। हालांकि, एक दिन पहले आजाद होने के बाद भी पड़ोसी मुल्क की हालत मौजूद समय में खस्ताहाल है। पाकिस्तान, भारत से हर मामले में पिछड़ रहा है। हर जगह वह भारत के हाथों मुंह की खा रहा है। पाकिस्तान में लोगों के खाने के लाले पड़े हैं। महंगाई चरम पर है। पॉलिटिक्स का कोई स्टैंड नहीं है। इसलिए पाकिस्तान बुरी तरह से भारत से हर मामले में पिछड़ रहा है फिर चाहे बात टेक्नोलॉजी की हो या देश की इकॉनोमी।

यह खबर भी पढ़ें:-Xiaomi Mix Fold 3 का फोलडेबल स्मार्टफोन इस दिन होगा भारतीय बाजार में लॉन्च, जानिए कीमत और

स्पेस साइंस

भारत का चंद्रयान 3 स्पेस्क्राफ्ट चांद की सतह पर लैंड करने वाला है, वहीं पाकिस्तान धरती पर किसी कोने बैठा हुआ है। अगर भारत का यह मिशन सफल होता है तो चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला इंडिया दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) का यह तीसरा मून मिशन है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान ने इंडिया से कई साल पहले स्पेशन मिशन शुरू किया था। 16 सितंबर, 1961 को पाकिस्तान ने अपनी स्पेस एजेंसी-स्पेस एंड अपर एटमॉस्फेयर रिसर्च कमीशन (SUPARCO) की शुरुआत की थी। वहीं, भारत में इसरो का गठन 16 अगस्त, 1969 को हुआ था। आप देख सकते हैं कि भारत का मिशन मंगल ग्रह तक पहुंच गया है, लेकिन पाकिस्तान स्पेस की दुनिया में पुराना होकर भी बुरी तरह पिछड़ गया।

ऑटोमोबाइल

पाकिस्तान के ट्रक और बसों की सजावट तो पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन क्या आपने वहां चलने वाली मोटरसाइकिल देखी है? यह कहना गलत नहीं होगा कि पाकिस्तानी आज भी बाबा आदम के जमाने की बाइक चलाते हैं। इंडिया में एक से बढ़कर एक हवा से बात करने वाली बाइक मिल जाती है। ये ना केवल मॉर्केट में उपलब्ध है, बल्कि सड़कों पर दौड़ती भी नजर आती हैं। हीरो स्प्लेंडर से लेकर बजाज प्लसर, टीवीएस अपाचे, रॉयल एनफील्ड जैसी बाइक्स इंडिया में बेहद आम हैं। हालांकि, पाकिस्तान में बाइक्स की ऐसी रेंज मिलना मुश्किल है। वहां, महंगी और शानदार स्पोर्ट बाइक्स खरीदारी के लिए तो हैं, लेकिन सड़क पर वही पुराने डिजाइन की मोटरसाइकिल नजर आएंगी। पाकिस्तान में सबसे ज्यादा 70cc की होंडा CD 70 बाइक चलती है। इंडिया में तो आपको 70cc की न्यू ब्रांड बाइक शायद ही खरीदने को मिले।

यह खबर भी पढ़ें:-फास्ट चार्जिंग…धांसू कैमरा और जबरदस्त फीचर्स, 20,000 रुपए की रेंज में शानदार हैं ये स्मार्टफोन

टेलीकॉम

यूं तो पाकिस्तान में भी कई टेलीकॉम कंपनियां मौजूद है। इनमें पाकिस्तान की Jazz सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, जबकि चाइनीज कंपनी Zong के भी बड़े पैमाने पर कस्टमर्स हैं। इंडिया में BSNL-MTNL जैसी सरकारी कंपनियों के अलावा रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया टेलीकॉम सर्विस देती हैं। इंडिया में 5G तूफान की रफ्तार से बढ़ रहा है। वहीं, पाकिस्तान में आज भी ऐसे कई इलाके हैं जहां 4G की कवरेज नहीं है। भारत 5G के बाद 6G की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और पाकिस्तान में अभी 5G लॉन्च तक नहीं हुआ है। भारत सरकार का इरादा 6G की दुनिया में ग्लोबल लीडर बनना है। वहीं पाकिस्तान को इस दिशा में लंबा फासला तय करना होगा।

.