होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

IND vs SL : जीत के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुए 2 शर्मनाक रिकॉर्ड, भारतीय टीम की हुई बेइज्जती!

02:40 PM Sep 13, 2023 IST | Mukesh Kumar

IND vs SL : भारतीय टीम ने सुपर-4 के मुकाबले में श्रीलंका को हराते हुए एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। लेकिन जीत के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा के नाम 2 शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए है।

IND vs SL Asia Cup 2023 : भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के सुपर-4 के मुकाबले में श्रीलंका को 41 रनों से हरा दिया है। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा के नाम 2 शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए है। बता दें कि भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 213 रनों पर सिमट गई थी। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 172 रनों पर ही ढ़ेर हो गई। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है।

यह खबर भी पढ़ें:- Asia Cup 2023: ACC के सामने पैसो के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, बारिश के चलते रद्द हुए मैचों का मांगा मुआवजा

श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 213 रनों ढेर हुई भारतीय टीम
पाकिस्तान के खिलाफ इसी मैदान पर भारतीय टीम ने विशाल रनों का स्कोर बनाया था और उसी मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन हैरान करने वाला था। इससे भी ज्यादा चौकाने वाली बात यह थी कि भारतीय टीम के सभी विकेट स्पिनरों ने चटकाए। भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब पूरी टीम स्पिनर गेंदबाजी का शिकार बनी। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में युवा दीनुथ वेलालागे ने कहर बरपाया था।

दीनुथ वेलालागे ने तोड़ी भारतीय बल्लेबाजी की कमर
श्रीलंका ने भारतीय टीम को 49.1 ओवर में सिर्फ 213 रनों पर ढेर कर दिया। बाएं हाथ के स्पिनर वेलालागे ने अपनी फिरकी के जाल में 4 बल्लेबाजों को फंसाया। उन्होंने शुभमन गिल (19), विराट कोहली (3), रोहित शर्मा (53) और केएल राहुल (39) को पवेलियन भेजकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी। वेलालागे ने 10 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट लेने में सफल रहे है, जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल था।

भारत के नाम हुए ये 2 शर्मनाक रिकॉर्ड
हैरान करने वाली बात यह है कि पार्ट टाइम स्पिनर चैरिथ असलंका ने भी 4 विकेट चटकाए है। 1 विकेट महेश तीक्ष्णा को मिला। सभी विकेट स्पिनर्स ने लिए है। क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है भारत वनडे में स्पिनरों के सामने ढेर हो गई। इस बीच श्रीलंका ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। बता दें कि श्रीलंका लगातार 14 वनडे मैचों में विपक्षी टीम को आउट करने वाली पहली टीम बन गई है।

रोहित शर्मा ने ही बनाई हाफ सेंचुरी

भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ लास्ट मुकाबले में 356 से अधिक का स्कोर बनाया था। लेकिन श्रीलंकाई स्पिनरों के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए है। अर्धशतक का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बल्लेबाज रोहित शर्मा थे, जिन्होंने 48 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों और 2 छक्कों मदद से 53 रन बनाए।

अच्छी शुरुआत के बाद स्पिनरों के झटकों से दहल गई भारतीय टीम

ईशान किशन (33) और केएल राहुल (39) रन बनाए, जबकि विराट कोहली 3 रन पर ही ऑउट हो गए। श्रीलंका ने 5 स्पिनरों का इस्तेमाल किया, जिन्होंने पूरे वक्त भारतीय बल्लेबाजों को बैकफुट पर रखा। भारतीय टीम ने एक और अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े और 12वें ओवर में वेलालागे गेंदबाजी करने आए और खेल का रुख बदल दिया।

Next Article