होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Asia Cup 2023: सिराज की आंधी में ढह गई लंका, 1 ओवर में झटके 4 विकेट… वनडे में रचा इतिहास

06:00 PM Sep 17, 2023 IST | Sanjay Raiswal

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबला में भारत ने श्रीलंका को मात दी है। रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुए फाइलन मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया हैं। श्रीलंका की ओर से दिए गए 50 रनों के स्कोर को भारत ने 6.1 ओवर में हासिल कर लिया। श्रीलंका ने भारत को महज 51 रन का लक्ष्य दिया था। इससे पहले भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका टीम को 50 के मामूली स्कोर पर ढेर कर दिया। श्रीलंका के दो खिलाड़ ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने बेहद कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए। सिराज ने एक ओवर में चार शिकार कर श्रीलंका की कमर तोड़ी। हार्दिक पांड्या ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट हासिल किया।

जसप्रीत बुमराह ने दिलाई पहली सफलता…

टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी श्रीलंका को जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करते हुए पहले ओवर में बड़ा झटका दिया। बुमराह ने कुसल परेरा को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। परेरा (0) बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

सिराज का मचाया कहर….एक ओवर में 4 विकेट लिए

श्रीलंका के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने पहली बार एक वनडे में पांच विकेट झटके। एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाते हुए श्रीलंका को चौथे ओवर में 8 रनों के स्कोर पर दूसरा झटका दिया। सिराज ने चौथे ओवर में छह गेंदों में चार विकेट लिए थे। चौथे ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। इसके बाद सिराज ने चौथे ओवर में छह गेंदों में चार विकेट लिए।

सिराज ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका (2) को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा (0) को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद चौथी गेंद पर सिराज ने चरिथ असलंका (0) को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। इस दौरान वो हैट्रिक से चूक गए।

सके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा (4) को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। इसके बाद छठे ओवर में श्रीलंका ने छठा झटका लगा। एक बार फिर सिराज ने कहर बरपाते हुए कप्तान दासुन शनाका को क्लीन बोल्ड किया। श्रीलंका को 12वें ओवर में 33 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। सिराज ने कुसल मेंडिस को क्लीन बोल्ड किया। कुसल मेंडिस 17 रन बना सके। मेंडिस ने 34 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके लगाए।

13वें ओवर में 40 के स्कोर पर श्रीलंका को आठवां झटका लगा। हार्दिक पांड्या ने दुनिथ वेलालगे को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। वेलालगे 21 गेंदों में आठ रन बना सके। हार्दिक पांड्या ने 16वें ओवर में प्रमोद मदुशन (1) और मथीशा पथिराना (0) अपना शिकार बनाकर श्रीलंका पारी को ऑल आउट कर दिया। दुशान हेमंथा 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत के खिलाफ श्रीलंका का लोएस्ट टोटल…

बता दें कि यह भारत के खिलाफ वनडे में श्रीलंका का लोएस्ट टोटल है। इससे पहले श्रीलंका को भारत ने इसी साल जनवरी में 22 ओवर में 73 रन पर समेट दिया था।

वहीं मोहम्मद सिराज ऐसे खिलाड़ी है, जिन्होंने एशिया कप में दूसरी बार किसी गेंदबाज ने एक मैच में छह विकेट लिए हैं। इससे पहले ऐसा 2008 में कराची में श्रीलंका के पूर्व मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस ने किया था। उन्होंने भारत के खिलाफ छह विकेट लिए थे।

भारत का श्रीलंका में उसके खिलाफ रिकॉर्ड…

श्रीलंका के खिलाफ उनके घर में भारतीय टीम 65 वनडे मैच खेल चुकी है। इसमें से भारत ने 31 और श्रीलंका ने 28 मुकाबले जीते हैं। छह मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। हालांकि, दोनों के बीच श्रीलंका में पिछले पांच वनडे में भारत ने चार मैच जीते हैं। एक में दासुन शनाका की टीम को जीत मिली।

पांच साल बाद भारत ने रचा इतिहास…

भारत ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अंतिम खिताब 2018 में जीता था जब रोहित की टीम ने दुबई में एशिया कप में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराया था। बता दें कि भारत ने सात और श्रीलंका ने छह बार इस खिताब को जीता है। पिछली बार भारत ने 2018 में एशिया कप जीता था और अब भारत ने पांच साल बाद आठवीं बार इस खिताब को जीता है।

Next Article