For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

IND vs SA : साउथ अफ्रीका के लिए खतरे की घंटी बना ये भारतीय बल्लेबाज, बावुमा एंड कंपनी ने बनाया मास्टर प्लान

02:13 PM Nov 04, 2023 IST | Mukesh Kumar
ind vs sa   साउथ अफ्रीका के लिए खतरे की घंटी बना ये भारतीय बल्लेबाज  बावुमा एंड कंपनी ने बनाया मास्टर प्लान

Ind vs SA World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम इंडिया ने इस टर्नामेंट में अभी तक सभी मैच जीते हैं। 5 नवंबर यानी रविवार को ईडन गार्डन्स (कोलकाता) में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। साउथ अफ्रीका के लिए विराट कोहली खतरनाक साबित हो सकते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहली ने अभी तक 5 मैच खेले है, जिसमें 4 शतक जड़े हैं।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:– World Cup 2023: नंबर वन से कैसे जीरो बन गई पाकिस्तान टीम, बर्बादी से जुड़ा है भारत का कनेक्शन, यहां समझे

विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अभी तक 30 मैचों में 1403 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं। कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 160 रन रहा है। इस मामले में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। सचिन ने 57 मैचों में 2001 रन बनाए हैं। वो 5 शतक और 8 अर्धशतक लगा चुके हैं। सौरव गांगुली 1313 रनों के साथ तीसरा स्थान पर हैं।

अफ्रीका के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा की अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, रोहित ने उनके खिलाफ 25 मैचों में 766 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। अगर दोनों टीमों के बीच खेले गए वनडे मैचों का आंकड़ा देखें तो इसमें अफ्रीका की टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 90 वनडे मैच खेले गए है। इस दौरान भारत ने केवल 37 मैच जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने 50 मैच जीते हैं।

बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आखिरी वनडे मैच अक्टूबर 2022 में खेला गया था। इसे भारतीय ने 7 विकेट से जीता था। साउथ अफ्रीका की टीम पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली में 99 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी। इसके जवाब में भारत ने 19.1 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लगभग एक साल बाद वनडे मैच खेला जा रहा है।

.