होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

IND vs SA : सूर्यकुमार यादव ने की रोहित शर्मा की बराबरी, जोहान्सबर्ग में हुई रिकॉर्ड की बारिश

11:39 AM Dec 15, 2023 IST | Mukesh Kumar

IND vs SA 3rd T20: सूर्यकुमार यादव के तूफानी शतक के बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे टी20 मैच में 106 रनों से पटखनी दी है। वहीं भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी रही है। भारत ने पहले खेलते हुए कप्तान सूर्यकुमार ने 56 गेंदों में 100 रन की बदौलत भारत ने 201 रनों बड़ा स्कोर खड़ा किया। वहीं चाइनामेंन कुलदीप यादव ने 17 रन देकर 5 विकेट चटकाए है। वहीं उप-कप्तान रवींद्र जडेजा ने भी 2 विकेट अपने नाम दर्ज किए है। वहीं मुकेश और अर्शदीप को एक-एक सफलता मिली है।

यह खबर भी पढ़ें:– क्या विराट कोहली तोड़ पाएंगे सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड? ब्रायन लारा ने की बड़ी भविष्यवाणी

सूर्यकुमार ने की रोहित की बराबरी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादन ने टी20 में अपना चौथा शतक जड़ा है, सूर्यकुमार ने अपनी पारी में 8 छक्के और 7 चौके जमाए थे। इस प्रकार उन्होंने ग्लेन मैक्सवैल और रोहित शर्मा के टी20 में सर्वाधिक शतक बनाने का रिकॉर्ड की बराबरी की है। रोहित और मैक्सवैल के भी टी20 में 4-4 शतक है। टी20 सीरीज के इस आखिरी मैच में टॉस हारकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 201 रन बनाए है। टीम ने 29 रनों पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद सूर्यकुमार यादव और यशस्वी ने 70 गेंदों पर 112 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला और बड़े स्कोर तक पहुंचाया है। यशस्वी 41 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हो गए थे। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि वो शतक जड़ सकते है। दूसरी तरफ सूर्यकुमार ने मोर्चा संभालते हुए शानदार शतक जड़ा है। साउथ अफ्रीका के लिए केशव महाराज और लिजाड विलियमस ने 2-2 विकेट चटके है। जबकि तबरेज शम्सी, नांद्र बर्गर को 1-1 विकेट मिला। मैच में 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 13.5 ओवर में ही 95 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 35 और एडेन मार्करन ने 25 रन बनाए। जबकि बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा हार का अंतर

(1) 111 दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, डबरन 2023
(2) 107 दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया जोहान‍िसबर्ग, 2023
(3) 106 दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, जोहान‍िसबर्ग, 2023
(4) 97 दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, केप टाउन, 2020
(5) 95 दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, सेंचुरियन, 2023

Next Article