For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

IND vs SA : Rinku Singh के छक्के से टूटा मीडिया बॉक्स का कांच, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

06:26 PM Dec 13, 2023 IST | Mukesh Kumar
ind vs sa   rinku singh के छक्के से टूटा मीडिया बॉक्स का कांच  सोशल मीडिया पर वायरल हुआ video

IND vs SA 2nd T20 : दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत को 5 पांच विकेट से पटखनी दी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 19.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। बारिश की वजह से साउथ अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रन टारगेट मिला था, जिसे अफ्रीकाई टीम ने 13.5 ओवर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया है। इस मैच के हीरो तबरेज शम्सी रहे है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:– क्या विराट कोहली तोड़ पाएंगे सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड? ब्रायन लारा ने की बड़ी भविष्यवाणी

रिंकू सिंह ने खेली तूफानी पारी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के मध्यक्रम बल्लेबाज रिंकू सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 39 गेंदों का सामना करते हुए 68 रनों की शानदार पारी खेली है। जिसमें 9 चौके और 2 छक्के भी शामिल है। जिसमें रिंकू के एक छक्के से सेंट जॉर्ज पार्क को थोड़ा नुकसान हुआ।

रिंकू सिंह ने मीडिया बॉक्स का कांच टूटा

बता दें कि भारतीय पारी का 19वां ओवर करने आए एडेन मार्कराम की आखिरी 2 गेंदों पर रिंकू ने 2 छक्के जड़े। ओवर की लास्ट गेंद बल्ले के बीचों बीच लगी और गेंदबाज के सिर के ऊपर से सीधे मीडिया बॉक्स से जाकर टकराई। इससे मीडिया बॉक्स का कांच टूट गया। रिंकू सिंह के छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें, उन्होंने 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 82.67 की औसत और 183.70 की स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए हैं।

सूर्यकुमार ने 29 गेंदों पर जड़ी फिफ्टी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली है, उन्होंने 29 गेदों में फिफ्टी जड़ी है। उन्होंने टी-20 करियर का 17वां अर्धशतक लगाया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथा अर्धशतक जमाया है।

जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका की टीम : ऐडन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जकी, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, एंडिल फेलुक्वायो, जेराल्ड कूट्जी, तबरेज शम्सी और लिजाद विलियमस।

.