होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

IND Vs PAK : Shaheen Afridi ने तोड़ा रोहित-कोहली का घमंड, लहराती हुई गेंद ने उड़ाई गिल्लियां, देखें Video

04:35 PM Sep 02, 2023 IST | Mukesh Kumar

IND Vs PAK Asia Cup 2023 : भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का महामुकाबला श्रीलंका कैंडी शहर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन रोहित शर्मा को यह फैसला टीम इंडिया के टीम गलत साबित हो गया है। क्योंकि पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने भारतीय बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का घमंड भी तोड़ दिया है। उन्होंने रोहित शर्मा को 11 रनों के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद विराट कोहली को 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड करने पवेलियन भेज दिया। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 11.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए है।

यह खबर भी पढ़ें:- Asia Cup 2023: भारतीय टीम करेगी बड़ा धमाका, एशिया कप में बस नेपाल से मैच हो जाने दीजिए

शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा को किया क्लीन बोल्ड

5वें ओवर की लास्ट गेंद पर शाहीन ने अपनी गेंद की लेंथ में थोड़ा परिवर्तन किया। उन्होंने लेंथ थोड़ी शॉर्ट की, इससे पहले वो लगातार फुल गेंदबाजी कर रहे थे और रोहित उसी अंदाज से खेल रहे थे। बारिश के बाद उन्होंने अपनी गेंदबाजी में थोड़ा सा बदलाव किया। ब्रेक के बाद गेंदबाजी करने उतरे शाहीन अफरीदी ने रणनीति में बदलाव की। बाएं हाथ के इस पेसर ने लेंथ छोटी की और रोहित उसे समझ नहीं पाए। वह गेंद लहराती हुई सीधी गिल्लियों में घुस गई।

अफरीदी ने कोहली को किया बोल्ड

रोहित शर्मा को बोल्ड करने के बाद शाहीन शाह अफरीदी ने 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली को भी बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। कोहली को आउट होने के बाद पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। शाहीन शाह अफरीदी आज भारतीय टीम के लिए खतरनाक साबित हुए है।

उन्होंने पहले कप्तान रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा और बाद में कोहली को बोल्ड किया। साल 2021 में खेले टी-20 वर्ल्ड कप में भी अफरीदी ने कमाल की गेंदबाजी की थी और इसी प्रकार से कोहली और रोहित शर्मा को विकेट चटकाए थे। उस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहली बार भारत को टी-20 मुकाबले में भारत को हराकर इतिहास रचा था।

Next Article