होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

डॉक्यूमेंट्री विवाद के बीच BBC दफ्तर पर इनकम टैक्स की छापेमारी, दिल्ली-मुंबई के दफ्तर किए गए सील, लंदन पहुंचा ‘समाचार’

01:03 PM Feb 14, 2023 IST | Jyoti sharma

BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री इंडिया: द मोदी क्वेश्चन के बीच इनकम टैक्स ने दिल्ली और मुंबई स्थित BBC के दफ्तर पर छापा मारा है। इन दोनों कार्यालयों में इनकम टैक्स का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। तब तक के लिए दोनों दफ्तरों को सील कर दिया है। साथ ही इस छापेमारी की खबर लंदन स्थित BBC के हेडक्वार्टर को दे दी गई है।

 इनकम टैक्स की टीम ने दिल्ली के केजी मार्ग पर स्थित BBC के कार्यालय पर छापा मारा। इसके बाद मुंबई में भी छापेमारी की खबर मिली। बताया जा रहा है कि दफ्तर में अधिकारिय़ों ने सभी  कर्मचारियों से फोन ले लिए हैं और एक -दूसरे से भी बात करने की मनाही कर दी है। टीम ने दोनों ही दफ्तरों को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स विभाग को BBC के टैक्स चोरी, अनियमितता की सूचना मिली जिसके बाद ही टीम ने कार्रवाई की।

इधर कांग्रेस की तरफ से केंद्र सरकार की इस कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बता दिया गया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हम यहां अडाणी मामले में JPC गठित करने की मांग कर रहे हैं और यहां भाजपा बीबीसी के पीछे पड़ी हुई है। पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। ये तो अघोषित आपातकाल है।

Next Article