For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

संविधान की मूल भावना को हर नागरिक तक पहुंचाएगा यह पार्क

12:49 PM Jan 03, 2023 IST | Jyoti sharma
संविधान की मूल भावना को हर नागरिक तक पहुंचाएगा यह पार्क

आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में स्थित संविधान पार्क का लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम अशोक गहलोत मौजूद रहे। इसके बाद लोकार्पण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें राज्यपाल कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति को संविधान उद्यान का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान पार्क पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन किया।

Advertisement

हमारा देश भाग्यशाली – सीएम गहलोत

सीएम अशोक गहलोत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपनी और प्रदेश की जनता की ओर से उनका स्वागत किया। सीएम ने कहा कि यह राजस्थान का सौभाग्य है, द्रौपदी मुर्मू से पहले राजस्थान से देश को पहली महिला राष्ट्रपति मिली और यह संयोग है कि वे राजस्थान की राज्यपाल भी रहीं हैं। उन्होंने कहा कि राजभवन में संविधान पार्क से प्रदेश की मूल भावना देश के हर नागरिक पहुंचे। यह इसका उद्देश्य है। यह भावना देश की एकता और अखंडता के लिए बेहद जरूरी है। डॉ अंबेडकर ने जो संविधान हमें दिया है वह हमारी मूल भावना है। संविधान पर हम गर्व करते हैं।

हर प्रदेशवासी की मूल भावना बनेगा संविधान

सीएम गहलोत ने कहा कि अमेरिका जैसे देश में महिलाओं को अधिकार देने में 31 साल लगे। तो आप सोच सकते हो कि हमारे देश के लोग कितने भाग्यशाली है कि हमारे देश को शुरूआत से ही समानता का अधिकार मिला हुआ है। इंदिरा गांधी औऱ राजीव गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया है। उन्होंने अपनी जान देकर देश की सुरक्षा की। सीएम ने कहा कि ऐसी मूलभावना प्रदेश के हर व्यक्ति तक पहुंचे इस उद्देश्य से ही राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस संविधान पार्क का निर्माण कराया। अब आज से वो हर प्रदेशवासी की मूल भवना बनेगा।

हर विश्वविद्यालय में खुले संविधान पार्क – राज्यपाल मिश्र

राज्यपाल कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति को संविधान उद्यान का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद संविधान उद्यान की पुस्तक का भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विमोचन किया। राज्यपाल ने अपने रिकॉर्डेड संबोधन में कहा कि इस संविधान पार्क से प्रदेश वासी और पूरे देश के लोग संविधान को बेहद रोचक ढंग से उसके हर पहलू से रूबरू हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि संविधान को समझना उसकी मूल भावना और मूल अधिकार, कर्तव्य की जानकारी देने के लिए इस उद्यान के निर्माण के बारे में सोचा।

इससे एक जागरूकता की स्थिति का निर्माण होगा। मैं चाहता हूं कि हर विश्वविद्यालय और कॉलेज में संविधान पार्क बनना चाहिए। ताकि इसके बारे में आने वाले पीढ़ी को जानकारी मिले। राज्यपाल ने कहा कि ये संविधान पार्क के जरिए इसकी मूल भावना अब लोगों तक  पहुंचेगी। बता दें कि इसका शिलान्यास 26 जनवरी 2022 को राज्यपाल और सीएम गहलोत ने किया। इस संविधान का के डिजाइन निर्माण प्रसिद्ध आर्किटेक्चर अनूप बरतरिया ने किया है।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहुंची जयपुर, संविधान पार्क का किया लोकार्पण

.