होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Rajasthan Politics : राजनीतिक संकट के इस दौर में माता की शरण में पहुंचे गहलोत-पायलट

04:20 PM Oct 04, 2022 IST | Jyoti sharma

Rajasthan Politics : राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट में नवरात्र के अवसर पर शक्ति की चौखट पर पहुंचे हैं। माता की आराधना कर दोनों ने अपनी अर्जी लगाई।

बता दें कि अष्टमी के दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने  परिवर के साथ CMR स्थित माता के मंदिर में पूजा अर्चना की। दूसरी तरफ पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी अपने समर्थकों के साथ जयपुर के पास आमेर में स्थित प्रसिद्ध शिला माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पायलट के साथ उनके कई समर्थक भी मौजूद थे। उन्होंने माता को चुनरी अर्पित की और यज्ञ-अनुष्ठान कर पूजा अर्चना की।

सीएम पद की अर्जी लगा रहे हैं दोनों नेता!

वैसे तो माता के दरबार में हर इंसान अपनी मनोकामनाओं की अर्जी लगाता है। लेकिन राज्थान की राजदनीति में आए इस संकट के वक्त ये दो नेता माता  कौन सी अर्जी लगा रहे हैं यह राजस्थान की जनता अच्छी तरह जानती है।

दरअसल इस समय राजस्थान के सीएम को लेकर काफी उठापटक चल रही है। कि क्या अगला मुख्यंमत्री कोई और होगा या फिर स्थिति ऐसी ही रहेगी। वैसे इस सवाल का जवाब जल्द ही मिल जाएगी। इसे लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एक-दो दिन में फैसला कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- क्या साउथ की तरह नॉर्थ में सफल होगी Bharat Jodo Yatra…राहुल गांधी की उत्तर भारत में होगी अग्निपरीक्षा !

Next Article