होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का प्रस्ताव हुआ पास

10:10 PM Jan 23, 2023 IST | Jyoti sharma

आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक संपन्न हो गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज इस बैठक में शामिल हुए और पार्टी को मजबूत रहने का मंत्र दिया। इसके साथ ही बैठक में कांग्रेस सरकार को विधानसभा चुनाव में हराकर सत्ता से उखाड़ फेंकने का प्रस्ताव पारित हुआ।

राजस्थान में है जंगलराज

कार्यसमिति की बैठक के बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और भाजपा नेता कैलाश चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय जंगलराज हो गया है। राज्य में न महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही बेरोजगारों का भविष्य सुरक्षित है। पेपर लीक मामले में अधिकारियों से लेकर सरकार के मंत्री और नेता शामिल हैं इसलिए सीबीआइ जांच से कांग्रेस को डर लग रहा है। कांग्रेस सरकार के 4 साल के कार्यकाल में अब तक 16 परीक्षाओं के पर्चे लीक हो चुके हैं। चौधरी ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक में यह फैसला लिया गया कि कांग्रेस सरकार की कारगुजारीओं के खिलाफ भाजपा सड़क पर मोर्चा खोलेगी और घर घर जाकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रचार करेगी।

हर गांव और ढाणी में जायेंगे कार्यकर्ता

चौधरी ने कहा कि चुनाव में भाजपा अपना कमल खिलाने के लिए लोगों से संवाद करेंगी। कार्यसमिति में यह भी फैसला लिया गया कि जितना ज्यादा हो सके हर कार्यकर्ता गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर हर एक घर में पहुंचेगा और कांग्रेस के खिलाफ आवाज उठा कर जनता की परेशानियों को सुनेगा। जिसे शीर्ष नेताओं तक पहुंचाया जाएगा, जिसके बाद आगे की रणनीति बनेगी क्योंकि हमारे लिए सबसे पहले प्रदेश की जनता और उसकी समस्याएं हैं जिनका गहलोत सरकार आज तक कोई समाधान नहीं निकाल पाई है। इसलिए कार्यसमिति में गहलोत सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया और इसका प्रस्ताव पास हुआ।

Next Article