For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

ब्रह्म मुहूर्त में सिर्फ 5 मिनट करें ये काम, हर काम में मिलेगी सफलता, सोया भाग्य लगेगा दौड़ने

ज्योतिष के मुताबिक अगर आपके भाग्य में कोई चीज नहीं तो वो भी ब्रह्म मुहूर्त में सिर्फ 5 मिनट का समय निकालकर प्राप्त कर सकते हैं। यह 5 मिनट आपकी सारी जिंदगी बदल देंगी।
12:40 PM Dec 11, 2023 IST | BHUP SINGH
ब्रह्म मुहूर्त में सिर्फ 5 मिनट करें ये काम  हर काम में मिलेगी सफलता  सोया भाग्य लगेगा दौड़ने

बिजनेस हो या नौकरी सक्सेस होना हर किसी का सपना होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आपके भाग्य में जो नहीं है वो भी मिल जाएगा। बस आपको सुबह-सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर 5 मिनट समय निकालना है। यह 5 मिनट आपकी जिंदगी बदलने के लिए काफी होगा। क्योंकि ब्रह्ममुहूर्त को काफी शक्तिशाली माना जाता है.इस समय ब्रह्मांड में सकारात्मक शक्ति का तीव्र प्रभाव रहता है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि, भगवान शिव की पूजा से मिलेगा शुभ फल

बस 5 मिनट करें ये होगी हर इच्छा पूरी

ज्योतिष के मुताबिक ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:00 बजे से 6:00 बजे के बीच होता है। इस समय 4:00 बजे उठकर आपको जिंदगी में जो भी कुछ चाहिए या फिर आपको जिस चीज की भी इच्छा है। वह चीज अपने इस देवता को याद करके बिल्कुल निर्विचार होकर कम से कम 5 मिनट तक अपने मन में दोहराए और उस चीज पर पूरा यकीन रखें। आपको वो चीज जरूर मिलेगा। क्योंकि विश्वास से बड़ी कोई चीज नहीं होती है। ऐसा आपको हर दिन करना पड़ेगा। दरअसल, अगर मन में कुछ ठान लिया तो वो सच्चे मन से हासिल किया जा सकता है। इससे आप वो चीज भी पा सकते हैं जो आपके भाग्य में नहीं है। आप धीरे-धीरे देखेंगे जो आप चाहते हैं वह चीज आपकी जिंदगी में घटित होना शुरू हो जाएगी। क्योंकि ब्रह्ममुहूर्त अपने आप में एक बहुत बड़ी ताकत होती है।

अभ्यास से पहले स्थान करना जरूरी

ज्योतिष के मुताबिक, अभ्यास में बैठने के पहले ब्रह्म मुहूर्त में स्नान जरूर करना चाहिए। क्योंकि अगर आपका तन साफ रहेगा और जैसा वातावरण रहेगा बिल्कुल वैसे भी शक्ति आपकी जिंदगी में काम करेगी। साफ सफाई का अपना विशेष महत्व है। इसलिए स्नान करके अच्छे से तैयार होकर ही अपने ईस्ट देवता पास बैठे। बस 5 मिनट का यह अभ्यास आने वाले 6 महीने में ही आपको फर्क नजर आने लगेगा।

यह खबर भी पढ़ें:-नेपाल का यह 2,500 साल पुराना मंदिर, आस्था और पर्यटन का अनूठा संगम है चाांगुनाारायायण टेंपल

.