For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

अलवर में रक्षक ही बने भक्षक! नाबालिग को डरा धमकाकर 3 पुलिसवालों ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

अलवर जिले के रैणी से खाकी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अलवर के रैणी में तीन पुलिसकर्मियों पर पोक्सो एक्ट के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है।
09:31 AM Dec 24, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
अलवर में रक्षक ही बने भक्षक  नाबालिग को डरा धमकाकर 3 पुलिसवालों ने किया दुष्कर्म  मामला दर्ज

Alwar Crime News: अलवर जिले के रैणी से खाकी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अलवर के रैणी में तीन पुलिसकर्मियों पर पोक्सो एक्ट के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। नाबालिग को डरा धमकाकर तीन पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म करने का आरोप है। इस मामले में अलवर एसपी के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज हुई है। तीनों पुलिस वालों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Advertisement

तीनों पुलिसवालों को किया लाइन हाजिर

3 आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

शनिवार को मां के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने तीन नामजद आरोपियों सहित कई पुलिसकर्मियों पर पिछले दो वर्ष में अलग-अलग जगह ले जाकर शोषण का आरोप लगाया। तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों को अलवर पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच राजगढ़ पुलिस उपाधीक्षक उदय सिंह मीना को सौंपी गई है।

आरोपियों पर अलवर एसपी के आदेश पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में कांस्टेबल अविनाश मीणा और राजू रैणी थाने में कार्यरत हैं। जबकि तीसरा आरोपी सिपाही मानसिंह जाट करीब एक वर्ष से मालाखेडा थाने में पदस्थापित है। राजू कुछ समय राजगढ़ डीएसपी कार्यालय में भी कार्यरत रहा है।

भाई को फंसाने की धमकी

अलवर पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश हुई थी पीड़िता-पीड़िता की मां ने बताया कि तीनों आरोपी पुलिसकर्मी उसकी बेटी के साथ 2 वर्ष से दुष्कर्म करते आ रहे हैं। तब वह नाबालिग थी। आरोपी उसके भाई को आर्म्स एक्ट में फंसाने का धमकी देकर दुष्कर्म करते थे। कांस्टेबल अविनाश 8 नवंबर को उनके घर आया। उस वक्त घर के लोग खेत पर काम करने गए थे।

इस दौरान नाबालिग से दुष्कर्म किया। इससे पहले 23 नवंबर 2022 को उनके घर से बालिका को जबरन अपने साथ कार में बिठा ले गया। दूसरे पुलिसकर्मी के घर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद अन्य आरोपी भी अविनाश के साथ आते और भाई को फंसाने की धमकी देकर गैंगरेप करते थे।

मामले को लेकर जांच शुरु

पुलिस थाने में सुनवाई नहीं होने पर शनिवार को अपनी बेटी के साथ अलवर एसपी कार्यालय पहुंची। जहां से उन्हें राजगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेज दिया गया। इसके बाद रैणी थाने लाकर एसपी के आदेश से केस दर्ज किया। अश्लील वीडियो भेजते, सोशल मीडिया पर मैसेज करते थे पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार एक आरोपी स्कूल के समय से उसके पीछे लगा था।

पूरे परिवार को जेल में डालने की धमकी देता था। जिससे परिवार परेशान रहता था। आरोपी नाबालिग को अश्लील वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट डालते थे। मामले में एएसपी मुख्यालय डॉ तेजपाल सिंह ने बताया कि तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। अनुसंधान जारी है।

.