होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Rajasthan Weather Update: बदला-बदला सा मौसम का मिजाज…दिन में गर्मी, रात में ठिठुरन, जानें अगले 5 दिनों का हाल

11:32 AM Oct 10, 2023 IST | Sanjay Raiswal

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद से मौसम में बड़ा परिवर्तन नजर आ रहा है। राजस्थान में सुबह शाम में गुलाबी सर्दी का लगातार जोर लगातार बढ़ रहा है। वहीं प्रदेश में दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव होने लगा है। हालांकि बीती रात प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके चलते दिन में अब भी गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है और झुलसाने वाली गर्मी का अहसास लोगों को हो रहा है।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताय कि अगले 5-7 दिन मौसम में बड़े बदलाव की फिलहाल संभावना नहीं है। प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और दिन में तेज धूप निकलेगी। इससे दिन का तापमान भी सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है। वहीं अगले 3-4 दिन में रात का तापमान में आंशिक गिरावट संभव है।

रात में 26 डिग्री के पार हुआ पारा…

बीती रात पश्चिमी मैदानी इलाकों में पारा 26 डिग्री पार तक रिकॉर्ड किया गया। बीकानेर में न्यूनतम तापमान 26.2, श्रीगंगानगर 25.7, फलोदी 25.4, धौलपुर 25.4, जोधपुर शहर 25.1और जैसलमेर में तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं डबोक में पारा 18.5 और सिरोही में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीती रात जयपुर में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में हवा की रफ्तार थमने के कारण उमस और गर्मी का जोर शहर में रहा।

विंड पैटर्न में बदलाव, पारे में गिरावट संभव…

मौसम विभाग के अनुसार, 14-15 अक्टूबर से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत में सक्रिय होगा। इसका असर पंजाब, हरियाणा तक देखने को मिल सकता है। यहां हल्के बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस सिस्टम के गुजरने के बाद 17 अक्टूबर से प्रदेश में हल्की सर्दी का आगमन हो सकता है। दरअसल, इस सिस्टम से कश्मीर के कुछ एरिया में बर्फबारी होने की संभावना है। विंड पैटर्न में बदलाव होने पर दिन और रात के तापमान में आंशिक गिरावट होने के आसार हैं। रात के तापमान में एक दो डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है।

दिन में तेज गर्मी से लोग परेशान…

राज्य में दिन में तेज गर्मी से लोग परेशान हैं। दिन में अधिकांश शहरों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा ही है। पिछले 24 घंटे में फलोदी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा 38.2, धौलपुर और करौली 38, जैसलमेर 38.5, चूरू 37.8, श्रीगंगानगर 37.4, पिलानी 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Next Article