For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Fake Note अगर आपके पास भी है 500 रुपए का ऐसा नोट तो जरूर पढ़ें यह खबर

Fake Note Kaise Pahchane : इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में 500 रुपए के दो अलग-अलग नोटों में अंतर को दर्शाया गया है।
03:10 PM Aug 27, 2022 IST | Sunil Sharma
fake note अगर आपके पास भी है 500 रुपए का ऐसा नोट तो जरूर पढ़ें यह खबर

देश में काले धन और जाली करेंसी (Fake note) की समस्या दूर करने के लिए वर्ष 2016 में नोटबंदी की गई थी। इसके बाद भी देश में जाली नोटों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस संबंध में न केवल अखबारों में वरन सोशल मीडिया पर भी काफी सारी खबरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें जाली नोटों को पहचानने का तरीका बताया जा रहा है।

Advertisement

इसी संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अपनी सालाना रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि वर्ष 2020-21 के मुकाबले वर्ष 2021-22 में जाली नोटों की संख्या लगभग 10.7 फीसदी बढ़ गई है। बैंक ने बताया कि वर्ष 2021-22 में 500 रुपए के लगभग 101.9 फीसदी अधिक जाली नोट सीज किए गए हैं जबकि 2,000 रुपए के नोट वाली जाली करेंसी में 54.16 फीसदी की बढ़त हुई है। ऐसे में जरूरी है कि आप भी अपने पास मौजूद हर नोट को ध्यान से देखें और जाली नोट लेने से बचें।

सोशल मीडिया पर चल रहा है फ्रॉड नोट (Fake note) पहचानने का यह तरीका

यह भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी फिर एक बार बढ़ी! सरकार ने ट्वीट कर कही यह बात

इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में 500 रुपए के दो अलग-अलग नोटों में अंतर को दर्शाया गया है। इनमें से एक नोट को असली और दूसरे को नकली (Fake note) बताते हुए नकली नोट को पहचानने का तरीका भी बताया गया है। इस वीडियो की जानकारी मिलने पर पीआईबी ने इस संबंध में एक ट्वीट करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पीआईबी ने अपने ट्वीट में कहा है,

पीआईबी ने कहा है कि नकली नोट (Fake note) पहचानने के लिए वीडियो में बताया गया तरीका गलत है और वीडियो में दिख रहे दोनों ही नोट असली हैं। इसलिए यह वीडियो फर्जी है।

.