होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

अपने पतलेपन से हैं परेशान तो आजमाएं ये देसी नुस्खे

05:36 PM May 11, 2023 IST | Prasidhi

हम अक्सर इस बात पर तो ध्यान देते हैं कि, हम मोटे हो गए हैं। इस मोटापे को हटाने के लिए हम न जाने किन-किन चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, जैसे मोटापा लोगों के लिए एक परेशानी है। वैसे ही दुबलापन भी कई लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या है। ऐसे ही पतलापन खत्म करने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं। लेकिन हद से ज्यादा प्रोटीन आपके शरीर को खराब कर सकता है। इसलिए आज हम आपको लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिनसे आप आसानी से वेट गेन कर सकते हैं।

दूध और केला

केला शरीर के लिए काफी लाभदायाक होता है। वहीं अगर इसे दूध के साथ लिया जाए तो और भी अच्छा है। दरअसल, दूध में काफी सारा प्रोटीन पाया जाता है तो शरीर को हष्ट पुष्ट बनाने में काफी मदद करता है। दूध और केला साथ में खाने से आपको ढेर सारी कैलोरी मिलेगी।

अंडा बनाएगा आपकी सेहत

अगर आप जल्द मोटे होना चाहते हैं तो इसके लिए अपनी डाइट में अंडे को शामिल करें। आपको बता दें कि, अंडे में ढेर सारा प्रोटीन और कैलोरी पाई जाती है जो कमजोर शरीर को मजबूत और सेहतमंद बना देती है। रोजाना दिन में 1 से 2 अंडों का सेवन जरूर करें।

रोजाना पीएं दूध

दूध हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसमें कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन भी काफी मात्रा में होता है। दूध का रोजाना सेवन आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसलिए अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो दूध का सेवन जरूर करें।

बादाम भी हैं जरूरी

अगर आप मोटे होने की इच्छा रखते हैं तो आपको दूध और बादाम का सेवन करना चाहिए। सके अंदर और भी ढेर सारे पोषक तत्व हैं जो मांसपेशियों को मजबूत करते हैं और इससे सेहत बनती है। दुबले हैं तो रोज दिन में आप दो बार भी दूध पी सकते हैं।

Next Article