होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

अगर आप भी हैं Anemia से परेशान, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खें

04:06 PM Mar 18, 2023 IST | Prasidhi

आजकल की तेज़ तर्रार जिंदगी में हर कोई इतना बिजी है कि अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाता है और इसी वजह से हमारे शरीर में बहुत सी दिक्कतें आने लगी हैं। खास करके आयरन की कमी होने से शरीर में खून की कमी हो जाती है और कई बार इसकी वजह से शरीर में कई सारी बीमारियां देखने को मिलती हैं। हमारे शरीर में दो तरह के सेल्स होते हैं, रेड ब्लड सेल्स और व्हाइट ब्लड सेल्स। अगर शरीर में रक्त की कमी हो जाती है तो हीमोग्लोबिन कम होने लगता है और इसी वजह से एनीमिया(Anemia) का सामना करना पड़ सकता है। इनकी कमी के कई सारे कारण होते हैं पर सबसे मुख्य कारण है शरीर में रक्त का कम हो जाना। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाने से एनीमिया जैसी बीमारियां हो जाती है यह मुख्यतः महिलाओं में होने वाली बीमारी है। इसकी वजह से शरीर में विटामिन बी, विटामिन सी और फोलिक एसिड जैसे तत्वों की कमी होने लगती है। तो आइए जानते हैं कि कैसे आप एनीमिया से अपना बचाव कर सकते हैं।

पालक

शरीर में यदि आपको आयरन की कमी को पूरा करना है तो पालक इसका सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। इस से शरीर में ना सिर्फ आयरन बल्कि कई सारे फाइबर, विटामिन और कैल्शियम भी पहुंचते हैं। इसका रोज सेवन करना चाहिए क्योंकि इसको खाने से कोई नुकसान भी नहीं है। अगर हो सके तो पालक के साथ एक सेब और 10 खजूर भी खाएं। इससे शरीर को बहुत सारे किस्म के फायदे होते हैं।

चुकंदर

यदि किसी के शरीर में खून की भारी कमी होती जा रही है तो चुकंदर को एक बहुत ही लाभदायक सब्जी के तौर पर अपनाना चाहिए। इसमें बहुत ही अधिक मात्रा में आयरन होता है जिससे कि हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स की आपूर्ति होने लगती है और जो कोई भी एनीमिया(Anemia) से पीड़ित है उसको चुकंदर रोज किसी न किसी तरीके से खाना चाहिए। या तो आप इसे सब्जी बना करके खा सकते हैं या आप इसका सलाद की तरह उपयोग कर सकते हैं या इसका जूस भी पी सकते हैं।

नींबू और शहद

नींबू और शहद के रस का सेवन करने से शरीर में खून की बहुत अच्छी मात्रा होने लगती है। इसके लिए रोजाना एक गिलास पानी में नींबू और शहद को मिलाकर पीने से फायदा होगा।

ड्राई फ्रूटस

अगर आप एनीमिया(Anemia) का सामना कर रहे हैं तो अपने डाइट में ड्राई फ्रूट्स जरूर शामिल करें। इनके सेवन से शरीर में बहुत तेजी से आयरन पूर्ति होने लगती है और इसके साथ ही इसे एनीमिया के खिलाफ बहुत ही अच्छा रामबाण माना जाता है। और इससे शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन भी मिलता है।

Next Article