For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

महिला आरक्षण बिल पास हुआ तो राजस्थान से कितनी महिलाओं को मिलेगा सांसदी और विधायकी का टिकट?

महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पेश कर दिया गया है.
05:09 PM Sep 19, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
महिला आरक्षण बिल पास हुआ तो राजस्थान से कितनी महिलाओं को मिलेगा सांसदी और विधायकी का टिकट

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल को संसद के पटल पर रखा गया है। सोमवार को कैबिनेट की बैठक में महिला आरक्षण बिल पर मोहर लगी थी। इस बिल के पारित होने के बाद देशभर के साथ ही प्रदेश में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ जाएगी। अगर यह बिल बिल संसद में पास होता है तो राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों और विधानसभा की 200 सीटों पर क्या असर देखने को मिलेगा। बिल पास होने के बाद राजस्थान में महिलाओं के लिए कितनी सीटें रिजर्व होंगी। आइए जानते है…

Advertisement

लोकसभा की 25 सीटों पर होगा असर

राजस्थान में कुल लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं। अगर देश में महिला आरक्षण बिल पास हो जाता है तो महिलाओं के लिए 8 सीटें आरक्षित हो जाएगाी। ऐसे में प्रदेश की तरफ से संसद में महिला सांसदों की संख्या बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। वर्तमान में राजस्थान से तीन महिला सांसद बीजेपी से है।

विधानसभा में इतनी सीटें होंगी आरक्षित

राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं। महिला आरक्षण बिल पास होने की स्थिति में राजस्थान में महिला विधायकों की संख्या 66 हो जाएगी। अभी प्रदेश में कुल महिला विधायकों की संख्या 27 है, इसमें 15 कांग्रेस, 10 बीजेपी, आरएलपी और अन्य की तरफ से एक- एक महिला विधायक हैं।

181 हो जाएगी सांसदों की संख्या

अगर बिल पास होता है तो पूरे देश में 543 लोकसभा सीटों में से महिला सांसदों की संख्या बढ़कर 181 हो जाएगी, जबकि देशभर की 4,123 विधानसभा सीटों में से 1,361 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएगी। महिला आरक्षण बिल रोटेशनल आधार पर होगा। 180 लोकसभा सीटों पर दोहरी सदस्यता होगी। इनमें से एक तिहाई सीटें एससी-एसटी के लिए आरक्षित होंगी। 2027 के बाद परिसीमन के बाद इतनी ही सीटें बढ़ाकर महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी जाएंगी।

.