होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

'मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा, BJP आई तो फंसेंगे बड़े भ्रष्टाचारी' PM का कांग्रेस पर बड़ा हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उसकी तुष्टीकरण की नीति ने राज्य के गौरव को खतरे में डाल दिया है।
07:19 AM Nov 10, 2023 IST | Anil Prajapat
pm-modi-1

PM Modi : जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उसकी तुष्टीकरण की नीति ने राज्य के गौरव को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर बड़े से बड़े भ्रष्टाचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उदयपुर की बलिचा कृषि मंडी में गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में राजस्थान के लोगों के साथ मानवता को शर्मसार करने वाली वारदातें हो रही हैं।

उदयपुर में कन्हैयालाल के साथ आतंकी घटना कांग्रेस सरकार पर बहुत बड़ा दाग है। ऐसी जघन्य वारदात उदयपुर में इसलिए हुई, क्योंकि यहां आतंकियों के साथ सहानुभूति रखने वाली कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति ने राजस्थान की संस्कृति, विरासत और गौरव को खतरे में डाल दिया है। आतंकियों की हमदर्द कांग्रेस सरकार राजस्थान को तबाह करके मानेगी। कांग्रेस सरकार अपराधों को काबू कर पाने में पूरी तरह नकारा साबित हुई है।

भ्रष्ट मगरमच्छों को भी नहीं छोड़ेंगे

मोदी ने कहा कि इस कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार की हदें पार कर दी हैं। हम वादा करते हैं कि जनता को लूटने वाली बड़ी मछली ही नहीं, मगरमच्छों को भी नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस ने राजस्थान के गरीबों, दलितों और वंचितों के लिए कु छ नहीं किया। अब चुनाव आए हैं तो झूठे वादे लेकर आ गई है।

कांग्रेस ने फ्री बिजली का वादा किया था, लेकिन इसके बजाय बकाया बिल के नाम पर 10 गुना पैसा वसूल रहे हैं। ये सिर्फ कांग्रेस के नेताओ की तिजोरी भरने के लिए काम कर रहे हैं। यह कांग्रेस के नेता खुद बोल रहे हैं कि यहां ऐसी लूट मची है कि ऐसा कहीं और नहीं है।

राजस्थान में सचिवालय से सोना बरामद हो रहा है। अब यह आलू से बना सोना है या जेब काटकर बना सोना है? यहां के सीएम के नजदीकी अफसर एक साल में दो-दो दर्जन फ्लैट खरीद ले रहे हैं। भाजपा सरकार आई तो हर भ्रष्टाचारी पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रहा हूं तो जो जमानत पर घूम रहे हैं, उनका बुखार नहीं उतरता है। वे सुबह-शाम मोदी-मोदी करते रहते हैं। कांग्रेस का एक ही एजेंडा है- राजस्थान को लूटो…अपनी तिजोरी भरो। भ्रष्टाचार कांग्रेस के लिए हवा-पानी की तरह है।

कांग्रेस वालों डूब मरो

प्रदेश में चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद पीएम मोदी ने अपनी पहली सभा में कहा कि महिला अपराधों की बात करो तो कांग्रेस के मंत्री राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताते हैं। कांग्रेस वालों डूब मरो। कांग्रेस ने राजस्थान की महिलाओं ही नहीं, पुरुषों का भी अपमान किया है, क्योंकि यहां के पुरुष बहन-बेटियों के लिए जान देने वाले हैं। कानून व्यवस्था की यह स्थिति हो गई है कि बहन-बेटियां खेत-खलिहान जाने से डरने लगी हैं। यह मोदी की गारंटी है कि भाजपा राज में हर बहन-बेटी को सुरक्षित वातावरण मिलेगा।

पेपर लीक को लेकर घेरा

इसके अलावा पीएम ने कांग्रेस को पेपर लीक को लेकर घेरते हुए कहा कि भाजपा राजस्थान में आई तो युवाओं पारदर्शी तरीके से परीक्षा लेने और अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राम नवमी और कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया और आतंकी संगठन पीएफआई की रैली निकलने दी।

Next Article