For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

ODI World Cup 2023 : डेंगू से नहीं उभर पा रहे है Shubman Gill, वर्ल्ड कप में र‍िप्लेस करेंगे ये 2 गेम चेंजर खिलाड़ी!

11:29 AM Oct 11, 2023 IST | Mukesh Kumar
odi world cup 2023   डेंगू से नहीं उभर पा रहे है shubman gill  वर्ल्ड कप में र‍िप्लेस करेंगे ये 2 गेम चेंजर खिलाड़ी

ODI World Cup 2023 : आईसीसी वनडे वर्ल्ड 2023 की शुरुआत से पहले ही शुभमन गिल डेंगू की चपेट में आ गए थे। हालांकि उनको अब अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई है, लेकिन वो अभी तक पूरी तरह से फीट नहीं हुए हैं। इसी वजह से शुभमन गिल पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को होने वाले मैच से बाहर रह सकते हैं। इसी वजह से एशियन गेम्स में तहलका मचाने वाले 2 भारतीय खिलाड़ियों को शुभमन गिल के कवर के तौर पर शामिल किया जा सकता है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:– World Cup 2023 : Shubman Gill को मिली अस्पताल से छुट्‌टी, इस बीमीरी वजह से हुए थे भर्ती, रोहित शर्मा की बढ़ी टेंशन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले कहा था कि गल भारतीय टीम के साथ दिल्ली नहीं जायेंगे, क्योंकि वो अभी तक बुखार से उभर नहीं पाए हैं, उनको डेंगू होने की वजह से चेन्नई के अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। 'इंडियन एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक, आईपीएल स्टार यशस्वी जयसवाल या ऋतुराज गायकवाड़ को शुभमन गिल के कवर के रुप में भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता हैं। बता दें कि गायकवाड़ हाल ही में संपन्न हुए एशियन गेम्स में भारतीय टीम के कप्तान थे। वहीं जासवाल ने नेपाल के खिलाफ शानदार शतक जड़कर भारत को जीत दिलाई थी।

हालांकि शुभमन गिल को लेकर भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच 11 अक्टूबर को होने वाले मैच के बाद फैसला लिया जा सकता है। इससे पहले ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को 10 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। वो इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की तरफ से कौन सा मैच खेलेंगे? इस संदर्भ में बीसीसीआई की तरफ से कोई अपटेड नहीं दिया गया है।

वर्ल्ड कप से पहले डेंगू के शिकार हो गए थे शुभमन गिल
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले ही शुभमन गिल को डेंगू की वजह से अस्पताल में एटमिट करवाया गया था। शुभमन गिल 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का ओपनिंग मैच नहीं खेला था। डेंगू की चपेट में आने के बाद गिल को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रही थी, क्योंकि बुमार की वजह से गिल का प्लेटलेट गिर गया था।

टीम इंडिया का वर्ल्ड कप शेड्यूल

8 अक्टूबर : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई (भारतीय टीम 6 विकेट से जीती)
11 अक्टूबर : भारत बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली
14 अक्टूबर : भारत बनाम पाकिस्तान, अहमदाबाद
19 अक्टूबर : भारत बनाम बांग्लादेश, पुणे
22 अक्टूबर : भारत बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला
29 अक्टूबर : भारत बनाम इंग्लैंड, लखनऊ
2 नवंबर : भारत बनाम श्रीलंका, मुंबई
5 नवंबर : भारत बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता
12 नवंबर : भारत बनाम नीदरलैंड्स, बेंगलुरु

.