For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'मुझे नहीं लगता पायलट कुछ कर पाएंगे…' RLP की संकल्प यात्रा में बोले हनुमान बेनीवाल, कहा- अब दम नहीं रहा

राजस्थान में चुनावी मौसम है। राज्य में साल के अंत तक चुनाव होने हैं। सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल राज्य में संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं।
03:46 PM Oct 03, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
 मुझे नहीं लगता पायलट कुछ कर पाएंगे…  rlp की संकल्प यात्रा में बोले हनुमान बेनीवाल  कहा  अब दम नहीं रहा

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में चुनावी मौसम है। राज्य में साल के अंत तक चुनाव होने हैं। सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल राज्य में संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं। जब संकल्प यात्रा जोधपुर पहुंची तो वहां रथ यात्रा का स्वागत किया गया। एक तरफ उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर सवाल उठाए तो दूसरी तरफ उन्होंने सचिन पायलट को लेकर भी कई बड़ी बात की।

Advertisement

'मुझे नहीं लगता पायलट कुछ कर पाएंगे'

सचिन पायलट पर बात करते हुए बेनीवाल ने कहा, ऐसा लगता है कि पायलट डरे हुए हैं या ऐसी कोई अंदरूनी बात होगी, मुझे नहीं पता, लेकिन वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। पहले सचिन पायलट कहते थे कि वह अलग पार्टी बनाकर लड़ेंगे लेकिन अब उनमें ताकत नहीं रही। अब वे गहलोत की छत्रछाया में चले गये। अब मुझे नहीं लगता कि पायलट कुछ कर पाएंगे। क्या पता वे बीजेपी वालों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा कर रहे हों।

पायलट चुपचाप बैठे रहे

हनुमान बेनीवाल ने यह भी कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सचिन पायलट का गुर्जर समाज और युवाओं में क्रेज था, लेकिन वह चुपचाप बैठे रहे। छात्र संघ ने चुनाव को लेकर एक भी ट्वीट नहीं किया। इतना भ्रष्टाचार है कि एक भी जांच नहीं करा सके और कहते रहते हैं कि आज करा रहे हैं, कल करा रहे हैं। अब आचार संहिता लगने वाली है। पूरा राजस्थान देख रहा है कि सचिन पायलट की क्या हालत हुई।

राजस्थान की हो रही बदनामी

हनुमान बेनीवाल ने कहा, 'राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पेपर लीक के साथ ही हर विभाग में बिना पैसे के नहीं होता काम, राजस्थान की इतनी बदनामी हो रही है।

अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे पर हमला

उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अशोक गहलोत ने कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मेरी सरकार बचाई, ये दोनों मिले हुए हैं। ये बात मैं 15 साल से लड़ते हुए कह रहा हूं। एक बार अशोक गहलोत, एक बार वसुंधरा राजे, यही खेल चल रहा है। अब हम ये खेल नहीं चलने देंगे।

.