होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

जेठ की बहू पर थी बुरी नजर, खाने में रसमलाई खिलाकर किया ऐसा कांड...,पति भी रह गया हैरान

02:18 PM Sep 17, 2023 IST | Sanjay Raiswal

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी जेठ ने नशीला पदार्थ खिलाकर विवाहिता से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी जेठ ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी जेठ ने उसके साथ मारपीट कर जाने से मारने की धमकी दी।

वारदात के बाद पीड़िता बुरी तरह डर गई। बाद में किसी तरह उसने पीड़िता ने अपने पति को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पति के साथ मिलकर पीड़िता ने आरोपी जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके के इंद्रलोक थाना क्षेत्र निवासी एक महिला (19) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि इंद्रलोक में उसका ससुराल है।

उसके ससुराल में पति व अन्य सदस्य हैं। महिला का आरोप है कि 25 जून 2023 को दया बस्ती, रेलवे कालोनी में रहने वाले उसके जेठ ने विवाहिता व इसके पति को खाने पर बुलाया। 29 जून की रात को दोनों खाने पर पहुंचे। इस बीच विवाहिता का पति किसी काम से बाहर चला गया।

महिला के जेठ ने बातचीत के दौरान उसे खाने के लिए रसमलाई दी। रसमलाई में नशीला पदार्थ मिला होने कारण उसे खाते ही महिला बेसुध हो गई। इस दौरान आरोपी जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी जेठ ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी जेठ ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

आरोपी जेठ ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। जिससे आरोपी जेठ की हिम्मत बढ़ गई और वह बार-बार ब्लैकमेल कर दोबारा वारदात को अंजाम देने का प्रयास करने लगा।

परेशान होकर पीड़िता ने पति को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पति के साथ मिलकर पीड़िता ने आरोपी जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Article