होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Jodhpur: दहेज के लिए हैवानियत की हदें पार!, पति ने पत्नी को पहले चारपाई से बांधा...फिर गर्म तलवार से दागा

दहेज के लिए पति ने की हैवानियत, पत्नी को चारपाई से बांधकर गर्म तलवार दागी
04:10 PM Aug 24, 2023 IST | Sanjay Raiswal

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर में दहेज के लिए एक पति ने पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पति ने पत्नी को चारपाई से बांधकर उसके शरीर में कई जगह गर्म तलवार से दाग दिया। पति की हैवानियत से परेशान महिला जान बचाकर पड़ोसियों के घर पहुंची। पड़ोसियों ने महिला की हालत देखकर उसके पीहर पक्ष को सूचना देकर बुलाया।

सूचना पर पीहर पक्ष के लोग महिला को घायल हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। यह मामला धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र के हरलाल पुरा गांव का है।

महिला की 15 साल पहले हुई थी शादी…

पीड़िता रूबी (34) पुत्री भगवान सिंह ने बताया कि 15 साल पहले उसकी शादी हरलाल पुरा गांव में रहने वाले गोरेलाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति दहेज की मांग करता आ रहा था। शादी के बाद 4 बच्चे होने के बाद भी उसके पति की क्रूरता कम नहीं हुई। बुधवार शाम को आरोपी पति ने उसके हाथ-पैर चारपाई से बांध दिए। चारपाई से बांधने के बाद आरोपी ने उसे गर्म तलवार से दाग दिया।

बच्चों को भी मारना चाहता है आरोपी पति…

घायल महिला रूबी ने बताया कि बुधवार शाम को आरोपी पति ने उसे गर्म तलवार से दागने के साथ ही रुपए नहीं लाने पर उसके बच्चों को भी गोलियां खिलाकर मारने की धमकी दी। वह अपने बच्चों को भी पति से बचाकर साथ लेकर आई है। जिन्हें ननिहाल में रखा गया है। घर में महिला के अलावा उसके चार बच्चे मौजूद हैं। जिनमें सबसे बड़ा बेटा संदीप (11), पुत्री गुड़िया (7), पुत्र रोहित (4) और पुत्र हिमांशु (6 महीने) हैं।

कार और 5 लाख रुपए की मांग करता है आरोपी…

महिला रूबी ने बताया कि उसका पति शुरू में पत्थर की खदानों पर मजदूरी का काम करता था। कुछ सालों पहले ही उसने पत्थर का काम छोड़कर दूसरे जिलों में मार्बल लगाने का काम शुरू कर दिया। घायल महिला की मां मुन्नी देवी ने बताया कि शादी के 2 साल बाद से ही उसकी बेटी का पति कार और 5 लाख रुपए की मांग करता चला आ रहा है। जिसे ना देने पर उसकी बेटी के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है।

Next Article