For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

बांसवाड़ा में पति ने पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, बेटे ने दर्ज कराया हत्या का मामला

06:48 PM Mar 10, 2023 IST | Sanjay Raiswal
बांसवाड़ा में पति ने पीट पीटकर कर दी पत्नी की हत्या  बेटे ने दर्ज कराया हत्या का मामला

बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा में घरेलू विवाद के चलते एक पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मारपीट की घटना 6 मार्च की है। तभी से घायल सेवू पत्नी किशन का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के बेटे कालू की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। वहीं मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Advertisement

पुलिस अधिकारी रवि पापा ने बताया कि बोर तलाव गांव के पूर्व सरपंच शंभू लाल ने सूचना दी थी कि गांव में किशन ने अपनी पत्नी सेवू के साथ मारपीट की है। घायल पत्नी को उसी दिन शहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। उसी दिन मौके पर पहुंची पुलिस को महिला ने बयान दिया था।

महिला ने पुलिस को बतया कि पेड़ से गिरकर वह घायल हो गई है, जबकि दो दिन बाद 8 तारीख को उसने बयान दिया कि पति किशन ने उसके साथ मारपीट की। जिससे उसका एक हाथ फैक्चर हो गया और पैर में भी काफी चोटें आई हैं। इसी दौरान शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

विसरा एफएसएल को भेजी गई जांच…

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि हमने कुछ जांच के लिए विसरा एफएसएल को भेजी हैं। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट होने के बाद इसमें और धाराएं जोड़ी जाएंगी। फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

.