For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

बेहद खूबसूरत दिखने वाले इस फूल की खेती कर आप भी कमा सकते हैं हर महीने 65 हजार

अगर आप भी फूलों की खेती कर मोटा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो बोगनवेलिया की फूलों की खेती कर सकते हैं।
03:13 PM Apr 13, 2023 IST | BHUP SINGH
बेहद खूबसूरत दिखने वाले इस फूल की खेती कर आप भी कमा सकते हैं हर महीने 65 हजार

नई दिल्ली। कई किसान अब फसल की बजाय सब्जी और फूलों की खेती कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। अगर आप भी फूलों की खेती कर मोटा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो बोगनवेलिया की फूलों की खेती कर सकते हैं। इस फूल को कागज का फूल भी कहा जाता है। इस फूल का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है। बता दें कि इस फूल की खेती में बहुत कम देखभाल की जरूरत होती है। इसे अलग-अलग देशों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। इस फूल का नाम इसकी खोज करने वाले एक वैज्ञानिक के नाम पर रखा गया है। आइए जानते हैं कैसे इस फूल की खेती की जाती है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-10 हजार की SIP से 3 साल पाएं में 10 लाख से ज्यादा का रिटर्न, यहां करें निवेश

बीमारियों में होता है इस फूल का इस्तेमाल

बोगनवेलिया फूल का इस्तेमाल खांसी, दमा, पेचिश, पेट या फेफड़ों की तकलीफ में किया जाता है। इसके अलावा इस फूल का इस्तेमाल शादियों में सजावट के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा कई लोगों को अपने घर में इसके पौधे लगाना भी पसंद है। खास बात यह है कि इस फूल के पौधे के लिए पौधे तैयार करने की जरूरत नहीं है बल्कि इसकी टहनियां गमले में लगाकर पौधे तैयार किए जाते हैं।

कैसे करें बोगनवेलिया की खेती?

बोगनवेलिया की खेती उन इलाकों में की जाती है जहां 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान रहता है। इसकी खेती बीजों से भी हो सकती है और इसकी कटिंग लेकर उससे भी की जा सकती है। इसमें ज्यादा पानी देने की जरूरत भी नहीं होती। इसलिए इसकी कम से कम सिंचाई करनी चाहिए वरना इसके पौधों की जड़े खराब हो जाएगी। हालांकि, गर्मी के दिनों हर दिन सिंचाई करने की जरूरत पड़ती है।

यह खबर भी पढ़ें:-देश के 71 हजार युवाओं को आज मिलेगी नौकरी, PM मोदी सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

कम खर्च में मोटा मुनाफा

बोगनवेलिया की खेती कर आप कम खर्च में मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। बोगनवेलिया का गार्डन तैयार करने में 20 से 30 हजार रुपए खर्च होंगे। इसकी खेती का प्रोसेस समझकर आप भी 5 हजार वर्गफुट एरिया में बोगनवेलिया की खेती के जरिए हर महीने 65 हजार रुपए के करीब कमा सकते हैं।

.