For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Small Business Idea: घर के आंगन से शुरू करे ये छोटा सा बिजनेस, पैसे की होगी बरसात

Small Business Idea: अगर आप घर पर रहते हुए बिजनेस करना चाहते हैं और आपको इलायची की खेती करना चाहिए। इसकी बाजार में खूब डिमांड है और 3000 रुपए प्रतिकिलो तक बिकती है।
05:54 PM Jul 07, 2023 IST | BHUP SINGH
small business idea  घर के आंगन से शुरू करे ये छोटा सा बिजनेस  पैसे की होगी बरसात

नई दिल्ली। कई लोग घर के आंगन और गार्डन में सब्जियां बोने का शौक रखते हैं। हालांकि, यह काम वो मॉर्केटिंग के लिए नहीं करते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप सब्जियों के अलावा अपने घर के आंगन में कुछ खास मसालों की खेती कर मोटी कमाई कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी मसाले की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी खेती कर आप अच्छा खास धन बटोर सकते हैं। वो है इलायची की खेती जो आपको मालामाल बना देगी।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Rythu Bandhu Yojana: सरकार ने आपके बैंक खातें में जमा किए हैं 5,0000 रुपए?, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेट्स

इलायची हर घर की रसोई की शान होती है। इसका प्रयोग चाय से लेकर पकवान तक में किया जाता है, लेकिन यह बहुत कीमती होती है। इतना ही नहीं इलायची आपके खाने का जायका और खूशबू बढ़ा देती है। अपनी इस खासियत के चलते ही विश्वभर में प्रसिद्ध है। भारत के दक्षिणी क्षेत्र केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में इलायची की खेती होती है। लेकिन अगर आप चाहे तो इलायची की खेती आप अपने घर में भी कर सकते हैं।

घर के आंगन में कैसे करे इलायची की खेती?

-घर के आंगन में इलायची की खेती करने के दो तरीके है एक तो आप इसके पौधे के ऑफसेट का इस्तेमाल करके और दूसरा बीज से पौधे तैयार कर कर सकते हैं।

-इलायची की खेती के लिए अच्छी क्वालिटी के बीजों की जरूरत होती है। आमतौर पर इसके अंकुरण में लगभग 4-6 दिन का समय लगता है। पौधा अंकुरित दिखने पर सुबह-श्याम पानी का छिड़काव करें। आपका पौधा 1 महीने में अच्छे से निकल आएगा।

यह खबर भी पढ़ें:-Tata Group की इस कंपनी को मिला 1744 रुपए करोड़ का बड़ा ऑर्डर, खबर आते ही रॉकेट बना शेयर

-इलायची की खेती के लिए मिट्टी बहुत महत्व रखती है। खासकर इसकी खेती के लिए काली और लाल मिट्‌टी का मिक्सचर अच्छा माना जाता है। इसके अलावा आप मिट्‌टी में गोबर, कोको पीट या जैविक खाद जैसे-गोबर खाद और कंपोस्ट के मिश्रण का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

-भारत में इलायची बोने का सही समय मार्च से जुन तक का महीना माना जाता है। इस समय आप इलायची को उस स्थान पर लगाएं जहां पानी का ठहराव ना हो और धूप पर्याप्त मात्रा में मिलें। अगर आपने इसे गमले में लगाया है तो हर रोज इस पौधे को 2 से 3 घंटे की धूप चाहिए। बता दें कि इलायची की उपज तैयार होने में 3-4 साल तक का समय लगता है। इसके बाद ही इस पौधे से इलायची के फल आएंगे।

.