For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Vastu Tips: कैसे आपके बैडलक को गुडलक में बदल सकता है बांस का पौधा, जानिए घर में कहां लगाए पौधा

Bamboo Tree Benefits: क्यों रखा जाता है घरों में बांस का पौधा। वास्तु के अनुसार बांस के पौधे रखने से व्यक्ति के जीवन पर क्या असर पड़ता है और क्या नुकसान हो सकता है।
11:15 AM Nov 26, 2023 IST | BHUP SINGH
vastu tips  कैसे आपके बैडलक को गुडलक में बदल सकता है बांस का पौधा  जानिए घर में कहां लगाए पौधा

Vastu Tips For Bamboo Tree: घरों को लोग सजावट के लिए कई तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है घर में कौनसा पौधा लगाना शुभ होता है नहीं तो आपको बता दें कि वास्तु के अनुसार घर में बांस का पौधा बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि बांस का पेड़ लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और वैभव और समृद्धि का आगमन होता है। इसलिए तमाम लोग इसे गुडलक ट्री भी कहते हैं। लेकिन इस पौधे को रखने के लिए कुछ वास्तु नियमों को फॉलो करना जरूरी होता है, वरना आपको इससे फायदा नहीं, बल्कि नुकसान हो सकता है।

Advertisement

घर में ऐसे रखें पौधे

-बैंबू ट्री को हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इससे परिवार में सुख शांति आती है। अगर आप अपने बैडलक को गुडलक में बदलना चाहते हैं तो बैंबू ट्री को दक्षिण दिशा में रखें ससे सौभाग्य में वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है।

-घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए सेंटर टेबल को बीचोंबीच रखें। पौधे को कभी भी खिड़की के पास नहीं रखना चाहिए। क्योंकि तेज धूप के चलते पौधा सूख सकता है और यह शुभ नहीं होता है। इसका असर सीधा आमदनी पर पड़ता है।

यह खबर भी पढ़ें:-Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा पर राशि के अनुसार दान करें ये चीजें, खुल जाएगा भाग्य का ताला

-घर में कभी भी बांस का पौधा नहीं रखना चाहिए। इसकी संख्या 2, 3, 5, 8 और 9 होनी चाहिए। चार बांस की संख्या को कभी भी घर में नहीं रखना चाहिए। इसका असर सीधा परिवार की सेहत पर पड़ता है। इसका सीध संबंध मृत्यु से माना जाता है।
घर में कभी भी एक बांस का पौधा नहीं रखना चाहिए. इसकी संख्या दो, तीन, पांच, आठ या नौ होनी

-बांस की अलग-अलग संख्या का भी अलग-अलग उद्देश्य होता है। प्रेम विवाह चाहते हैं तो दो खुशहाली के लिए तीन और स्वास्थ्य के लिए 5 धन के लिए आठ और सौभाग्य के लिए नौ डंठल का पौधा लगाया जा सकता है।

-गहरे पीले या गहने हरे रंग के पौधे को कभी नहीं रखना चाहिए। अगर इसकी पत्तियों का रंग पीला हो रहा है, तो उसे फौरन हटा दें। इसके अलावा कोई भी बांस अगर सूख रहा है तो उसे हटा देना चाहिए। इससे आपका भाग्य प्रभावित होता है।

-बैंबू ट्री हमेशा वहां रखना चाहिए, जहां परिवार के ज्यादातर लोग बैठते हैं। इससे लोगों के बीच संबंध मधुर होंगे। पौधों में हमेशा सामान्य पानी ही डाले।

यह खबर भी पढ़ें:-Shaniwar tips: शनिवार को भूलकर भी ना करें ये गलतियां, शनिदेव हुए नाराज तो करोड़पति से रोड़पति

.