होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

पेट्रोल पर ऐसे होता है फ्रॉड, सिर्फ जीरो देखने से नहीं मिलता पूरा पेट्रोल, जरूर चेक कर ये चीज नहीं तो लूट जाओगे

कई बार जाने-अनजाने में आम इंसान पेट्रोल पंप पर ऐसी ठगी का शिकार हो जाता है कि उसे पता भी नहीं चलता। अगर आप भी अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर जाते हैं तो आज हम आपको बता दें कि किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
02:20 PM May 19, 2023 IST | BHUP SINGH

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में आम इंसान की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। लेकिन कई बार जाने-अनजाने में आम इंसान पेट्रोल पंप पर ऐसी ठगी का शिकार हो जाता है कि उसे पता भी नहीं चलता। अगर आप भी अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर जाते हैं तो आज हम आपको बता दें कि किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बता दें कि आपने पेट्रोल पंप चालक से 100 रुपए का पेट्रोल भरने को कहा तो वह बटन दबाकर 100 लिख देता है। उस समय आम इंसान का ध्यान सिर्फ जीरो (0:00) पर ही रहता है। आप पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे देखकर चल देते हैं। आप सोचते हो कि 100 रुपए का पेट्रोल आपकी व्हीकल के टैंक में चला गया।

यह खबर भी पढ़ें:-रॉकेट बना सीमेंट कंपनी का शेयर, 1 लाख के बनाए 43.60 लाख

लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि आपने जो पेट्रोल अपनी गाड़ी में डलवाया है वह शुद्ध भी या नहीं। शायद नहीं। आज हम आपको पेट्रोल-डीजल की शुद्धता के बारे में जुड़ी अहम जानकारी देना चाहते हैं ताकि कीमत और मात्रा के साथ-साथ आपको शुद्ध ईंधन भी मिले। यह आपके वाहन की बेहतर लाइफ के लिए जरूरी है।

कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल की डेंसिटी?

दरअसल, पेट्रोल-डीजल की डेंसिटी उसकी शुद्धता से संबंधित है, जिन्हें आप आसानी से जान सकते हैं। सरकार ने फ्यूल डेंसिटी के स्टैंडर्ड तय किए हैं, जिनकी मदद से आप जान सकते हैं कि आपको मिलने वाला पेट्रोल-डीजल शुद्ध है या नहीं। क्योंकि अक्सर ईंधन में मिलावट की शिकायतें समय-समय पर आती रहती हैं।

कैसे चेक करें फ्यूल की डेंसिटी

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार फ्यूल की डेंसिटी कैसे चेक करें तो हम आपको बता दें कि यह ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। क्योंकि यह जानकारी पेट्रोल भरने वाली मशीन पर दिखती है। पेट्रोल की रसीद पर भी डेंसिटी लिखी होती है। अगर आप इससे संतुष्ट नहीं होते हैं तो पंप पर उपलब्ध डेंसिटी जार से इसकी जांच करवा सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Multibagger Stocks : हर शेयर पर 500% डिविडेंड बांटेगी ये केमिकल्स कंपनी, 1 लाख के बनाए 13.82 करोड़

क्या हैं ईंधन से जुड़ी डेंसिटी के मानक

हर पदार्थ का एक निश्चित घनत्व होता है और ईंधन के साथ भी ऐसा ही है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल की डेंसिटी के मानक तय कर रखे हैं। पेट्रोल की डेंसिटी 730 से 800 किलोग्राम प्रति घन मीटर है। वहीं डीजल की शुद्धता का घनत्व 830 से 900 किग्रा/एम3 के बीच बताया होता है। हालांकि, इसकी रेंज फिक्स नहीं होती है और तापमान में बदलाव इसका मुख्य कारण होता है। लेकिन अगर तय सीमा से कम डेंसिटी का पेट्रोल मिलता है तो आपकी इसकी शिकायत कर सकते हैं। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 के अनुसार प्रत्येक उपभोक्ता को पेट्रोल की शुद्धता मापने का अधिकार है।

Next Article