For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सामान्य आधार कार्ड से कैसे अलग है ब्लू आधार कार्ड, इसे बनवाने की क्या है प्रक्रिया, जानिए

Blue Aadhaar Card: आधार कार्ड प्रत्येक नागरिक महत्वपूर्ण पहचान प्रमाणों में से एक है। सभी सरकारी कामों के लिए सबसे पहले आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। देश में कई तरह के आधार कार्ड मौजूद हैं।
02:54 PM Nov 27, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
सामान्य आधार कार्ड से कैसे अलग है ब्लू आधार कार्ड  इसे बनवाने की क्या है प्रक्रिया  जानिए

Blue Aadhaar Card: आधार कार्ड प्रत्येक नागरिक महत्वपूर्ण पहचान प्रमाणों में से एक है। सभी सरकारी कामों के लिए सबसे पहले आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। देश में कई तरह के आधार कार्ड मौजूद हैं। इनमें से एक ब्लू आधार कार्ड भी है। क्या आपने कभी ब्लू आधार कार्ड देखा है? क्या आप जानते हैं ब्लू आधार कार्ड क्या है और इसे कौन ले सकता है? क्या आप घर बैठे ब्लू आधार कार्ड बनवा सकते हैं? कुछ लोग ब्लू आधार कार्ड के बारे में नहीं जानते होंगे। आइए सबसे पहले जानते हैं कि ये क्या है।

Advertisement

बाल आधार या ब्लू आधार क्या है?

साल 2018 में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने बच्चों के लिए आधार की सुविधा शुरू की थी। इसे बाल आधार या ब्लू आधार भी कहा जाता है। इसका नाम ब्लू आधार इसलिए रखा गया है क्योंकि यह नीले रंग में आता है। नीले रंग का आधार कार्ड 5 साल या उससे कम उम्र के बच्चों के लिए बनाया जाता है। इसे 5 साल बाद अपडेट किया जा सकता है।

ब्लू आधार के लिए बायोमेट्रिक की आवश्यकता नहीं है

ब्लू आधार कार्ड सामान्य आधार कार्ड की तुलना में थोड़ा अलग होता है। 5 साल से कम उम्र के बच्चों का ब्लू आधार बनवाने के लिए कोई बायोमेट्रिक्स नहीं लिया जाता है। उनके यूआईडी को उनके माता-पिता के यूआईडी से जुड़ी जनसांख्यिकीय जानकारी और चेहरे की तस्वीरों के आधार पर बनाया जाता है। इन बच्चों को 5 और 15 साल की उम्र होने पर अपना बायोमेट्रिक्स अपडेट करना होता है।

ब्लू आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया

  • UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
  • आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनें।
  • बच्चे का नाम, माता-पिता/अभिभावक का फ़ोन नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • अब आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए अपॉइंटमेंट विकल्प पर क्लिक करें।
  • निकटतम नामांकन केंद्र ढूंढें और अपॉइंटमेंट लें।
  • अपने आधार, बच्चे की जन्मतिथि प्रमाण पत्र, संदर्भ संख्या आदि के साथ आधार केंद्र पर जाएं।
  • वहां पर आपको आधार बनाना होगा।
  • इसके बाद आपको एक एकनॉलेजमेंट नंबर दिया जाएगा, जिसके जरिए आप इसे ट्रैक कर सकते हैं।

.