होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

दिसंबर में महीने में चमकेगी इन 6 राशि वाले लोगों की किस्मत, कॅरियर और बिजनेस में मिलेगी अपार सफलता!

ज्योतिष और वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिसंबर का महीना मेष, तुला और धनु राशि के लोगों के बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में चार राजयोग बन रहे हैं।
11:46 AM Dec 02, 2023 IST | BHUP SINGH

साल 2023 का अंतिम महीना दिसंबर चल रहा है। यह साल खत्म होते ही कुछ राशियों का भाग्य बदलेगा और उनके लिए कुबेर का खजाना खुलने वाला है। वैदिक पंचांग के अनुसार साल के आखिरी महीने दिसंबर में चार राजयोगों का निर्माण हेा रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन और बदलते हुए चाल से समय-समय पर शुभ योग और राज योग का निर्माण होता है। दिसंबर में मंगल, शनि, शुक्र, गुरु और चंद्रमा की युक्ति से राजयोग बनेगा।

कैसे बनता है राजयोग

ज्योतिष के अनुसार, दिसंबर महीने में मंगल ग्रह के रूचक राजयोग, शनि ग्रह के शश योग जो पंचमहायोग में से एक राजयोग है। शुक्र ग्रह से मालव्य राजयोग और गुरु चंद्र की युक्ति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। इन चार तरह के राजयोग से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। ऐसे ही तीन राशियों के बारे में जानते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Vivah Panchami 2023: विवाह पंचमी को कोई क्यों करना चाहता शादी, क्या है धार्मिक मान्यता?

मेष राशि

इस राशि के लोगों के लिए दिसंबर का महीना बेहद ही शुभ और शानदार तरीके से बीतेगा। इन राजयोगों से हर क्षेत्र में शानदार सफलता हासिल होगी। कॅरियर और कारोबार में उन्नति मिलेगी। धन लाभ के कई बड़े मौके आपके हाथ आएंगे। शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मसले सुलझने की आशा है।

तुला राशि

दिसंबर में होने वाले इन राजयोगों का सबसे ज्यादा फायदा तुला राशि के लोगों को मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगा और कड़ी मेहनत का फल इस माह जरूर मिलेगा। पैसे की आमदमी में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों को अच्छी नौकरी के प्रस्ताव आने की उम्मीद है। सुख वैभव और सभी तरह का भौतिक सुख पाने का मौका मिलेगा। इस माह इस राशि के व्यक्तित्व में गजब का निखार देखने को मिलेगा।

यह खबर भी पढ़ें:-गुरुवार को भूलकर भी नहीं खाएं चावल, नियमों से व्रत और पूजा करने पर विष्णु जी दूर करते हैं परेशानियां

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए दिसंबर का महीना काफी शुभ साबित होने वाला है। राजयोग बनने से आपके खाते में अच्छा धन एकत्रित होने के शुभ संकेत है। आय में अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा। नौकरी करने वालों का प्रमोशन और तनख्वाह में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। समाज में मान सम्मान में बढ़ेगा ओर सब तरह की इच्छापूर्ति होगी।

Next Article