For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

6000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor Play 8T, जानिए कीमत और दमदार फीचर्स

03:57 PM Oct 18, 2023 IST | Mukesh Kumar
6000mah की पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च हुआ honor play 8t  जानिए कीमत और दमदार फीचर्स

Honor ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया स्मार्टफोन Honor Play 8T लॉन्च कर दिया है। चीनी स्मार्टफोन ब्रैंउ ने अपने घरेलू बाजार में इसे उतारा है। यह स्मार्टफोन फुल एचडी प्लस डिस्प्ले वाला पैनल, 50 MP का कैमरा, 12 जीबी तक रैम, 256 जीबी स्टोरेज जैसी खूबियां हैं। 6000mAh की बैटरी इस स्मार्टफोन में मिलती है। इसको चार्ज करने के लिए 35 वॉट का चार्जर भी आता है। इन सभी दमदार फीचर्स के साथ Honor Play 8T ने मिड रेंज में दस्तक दी है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में..

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका! 28KM का माइलेज देने वाली 6.43 लाख की इस कार पर मिल रही है तगड़ी छूट,

जानिए Honor Play 8T की कीमत
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 2 रैम और स्टोरेज ऑप्शन में उतारा गया है। 8 जीबी रैम+256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1099 युआन, लगभग 12519 रुपए में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन 3 कलर्स ब्लैक,सिल्वर और ग्रीन में उपलब्ध है। चाइना में यह स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। 23 अक्टूबर से इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन बेवसाइट पर खरीदा जा सकता है।

Honor Play 8T स्पेसिफिकेशन फीचर्स

Honor Play 8T की डिस्प्ले 6.8 इंच की है, इसमें IPS LCD पैनल मिलता है, जिसमें फुल एचडी+रेजॉलूशन मौजूद है। इस स्मार्टफोन की पीक ब्राइटनैस 850 निट्स तक है। इसके साथ 12 जीबी तक LPDDR4x रैम है। इस स्मार्टफोन को 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है और 256 जीबी स्टोरेज है। Honor Play 8T में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस अपटेड है, इसके साथ में 2 मेगापिक्सल का एक और कैमरा उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Honor Play 8T में साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर अपटेड किया गया है। यह एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है, जिस पर मैजिक ओएस 7.2 की लेयर है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 35 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि उसने लंबी चलने वाली बैटरी नए फोन में लगाई गई है और यह 55 घंटों का टॉकटाइम ऑफर करने की क्षमता रखती है।

.