होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने वाले अधिकारी हेमंत प्रियदर्शी को तुरंत हटाया जाए- भरत सिंह

10:53 PM Jan 05, 2023 IST | Jyoti sharma

कोटा। राजस्थान के पूर्व में कैबिनेट मंत्री रहे और वर्तमान में कोटा जिले की सांगोद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के नवनियुक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी का आदेश भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने और राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को भी चुनौती देने वाला है।

आखिर क्यों भ्रष्टाचारियों की फोटो नहीं होगी उजागर

भरत सिंह ने आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजे एक पत्र में कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक पद पर हेमंत प्रियदर्शी जैसे अधिकारी को राज्य सरकार ने नियुक्त किया है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश की पारदर्शी व्यवस्था को यह कह कर चुनौती दे कि ऐसे सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों को उजागर नहीं किया जाएगा जिन्हे उनका अपना ही डिपार्टमेंट भ्रष्ट आचरण के मामले में रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करेगा और बाद में उनके खिलाफ न्यायालय में चालान भी पेश करेगा।

कानून व्यवस्था को करें पारदर्शी

इससे स्पष्ट होता है कि यह अधिकारी ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम को गोपनीय बनाए रखने की आड़ में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों का पद पर रहना सर्वथा अनुचित है और इन्हें तत्काल प्रभाव से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक पद से हटाया जाना चाहिए। राज्य सरकार को चाहिए कि वह भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कोशिश करने वाले ऐसे अधिकारी की जगह स्वच्छ छवि के किसी ईमानदार पुलिस अधिकारी को प्रदेश के इस अहम और महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त करें और सारी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखें ताकि प्रदेश के सरकारी तंत्र जहां कही भी व्याप्त भ्रष्ट व्यवस्था को उजागर किया जा सके।

(रिपोर्ट- योगेश जोशी)

Next Article