होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

राहुल गांधी मामले में सुनवाई जारी, प्रेस कांफ्रेंस कर गहलोत ने कहा- हम देश को बचाने को सत्याग्रह कर रहे हैं और वो इन्हें गिरफ्तार कर रहे हैं 

02:33 PM Apr 03, 2023 IST | Jyoti sharma

सूरत। राहुल गांधी के मानहानि केस के खिलाफ सूरत सेशन कोर्ट में कांग्रेस अपील कर रही है। सूरत में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, अभिषेक मनु सिंघवी, केसी वेणुगोपाल साथ हैं। इस मामले में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और केंद्र के खिलाफ कररा हमला बोला है। 

जनता सबक सिखाएगी

 जिसमें अशोक गहलोत ने कहा कि देश में इस समय माहौल ठीक नहीं है। आज हर वर्ग डरा हुआ है। देश का संविधान खतरे में है। लोकतंत्र का मुखौटा पहनकर लोग सरकार बना रहे हैं। लोकतंत्र का माखौल उड़ाया जा रहा है। देश का आम नागरिक और मतदाता कम पढ़ा लिखा हो सकता है लेकिन अब समय आ गया है जनता इनको सबक सिखाएगी।

पार्टी गरिमा में रहकर काम करती है

उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल गांधी से डरी हुई है। आज कांग्रेस सत्य के लिए आग्रह कर रही है और आप सत्याग्रह करने वालों को गिरफ्तार कर रहे हो। उन्होंने सत्ता में आने के लिए ब्लैक मनी लाने के वादे किए लेकिन आज जब हम काले धन पर बात करते हैं तो हम पर कार्रवाई कर दी जाती है। हमारी पार्टी गरिमा के आधार पर काम करती है। 

मैं खुद ओबीसी कम्यूनिटी का..

गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी पर वह ओबीसी कम्युनिटी का अपमान करने का आरोप लगाते हैं। मैं कहता हूं कि ओबीसी का सम्मान कांग्रेस ने हमेशा से किया है और हमेशा करती रहेगी। इसका सबसे बड़ा उदाहरण मैं खुद हूं। मैं खुद ओबीसी से हूं और आज सीएम हूं। मैं अपने प्रदेश में तीन तीन बार मुख्यमंत्री रह चुका हूं। मैं मेरे समाज का एकमात्र विधायक पूरे राजस्थान में हूं।

बंगला खाली कराने का तरीका है ये ?

गहलोत ने कहा कि जिस व्यक्ति का परिवार देशभक्ति से ओतप्रोत हो, जिसने देश के लिए अपना  बलिदान दे दिया, उनके पिता राजीव गांधी, उनकी दादी इंदिरा गांधी देश के लिए शहीद हो गईं। उस व्यक्ति पर आप एक छोटे से मामले में इतनी बड़ा सजा सुना सकते हो और और तो और उससे बंगला खाली करने का ये तरीका भी आप निकलवा सकते हो, यह कहां का लोकतंत्र है।

राहुल गांधी के साथ कोर्ट में मौजूद ये नेता 

राहुल गांधी के साथ कोर्ट में उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम, भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सक्खू भी मौजूद हैं। राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल के अलावा पार्टी के कई नेता भी कोर्ट में मौजूद हैं। अभिषेक मनु सिंघवी राहुल गांधी की पैरवी कर रहे हैं।

कोर्ट में सुनवाई जारी 

आज कांग्रेस की लीगल टीम ने सेशन कोर्ट में लोअर कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील कर दी है और बेल की एप्लीकेशन लगा दी है। इस समय इस याचिका पर सूरत जिला जज या फिर एडिशनल सेशन जज सुनवाई कर रहे हैं। राहुल गांधी के साथये नेता कोर्ट में मौजूद हैं।

संसद की कार्यवाही 5 अप्रैल सुबह 11 बजे तक स्थगित 

बता दें कि राहुल गांधी के मामले पर संसद में हंगामा बरपाया हुआ है। आज फिर से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। जो 5 अप्रैल सुबह 11:00 बजे तक रहेगी। 11:00 बजे फिर से संसद की कार्यवाही शुरू होगी।

Next Article