For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

देश में फिर से बढ़ रहे कोरोना के मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों के लिए जारी की एडवाइजरी, सभी प्रदेशों में अब होगी मॉकड्रिल

05:11 PM Mar 23, 2023 IST | Jyoti sharma
देश में फिर से बढ़ रहे कोरोना के मामले  स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों के लिए जारी की एडवाइजरी  सभी प्रदेशों में अब होगी मॉकड्रिल

भारत में H3N2 वायरस के साथ ही अब कोरोना के केस भी लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। जिसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने अलर्ट करते हुए सभी राज्यों को एडवाइजरी दी है।

Advertisement

4T का अपननाएं रूल

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सभी प्रदेश अब 4T यानी टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, टीकाकरण और कोरोना गाइडलाइंस का पालन करवाएं। इसके अलावा सभी राज्यों में और केंद्र शासित प्रदेशों में भी मॉक ड्रिल के आदेश भी दे दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि हालांकि कोरना को लेकर अभी तक अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या नहीं बढ़ी है लेकिन एहतियात के तौर पर वैक्सीनेशन बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही लैब्स की निगरानी और एआरआई यानी तीव्र श्वसन रोग जैसे मामलों की जांच की जाएगी।

H3N2 इंफ्लुएंजा वायरस और कोरोना की दवाओं की उपलब्धता हो सुनिश्चित

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों से सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी और H3N2 इंफ्लुएंजा वायरस और कोरोना को लेकर जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए हैं। इसके साथ ही हॉस्पिटल में सभी सुविधाओं और को दुरुस्त करने और बेड्स की संख्या बढ़ाने और स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता को भी सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

अब तक का कोरोना अपडेट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 1300 नए मामले कोरोना के दर्ज किए गए हैं। इन्हीं 24 घंटे में 718 लोग रिकवर हुए हैं। जिसके बाद देश में अब कुल संक्रमित केस 4 करोड़ 46 लाख 99 हजार 418 हो गए हैं। सक्रिय मामले 7605 रह गए हैं। कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 1.46% है। टीकाकरण की अगर बात करें तो पूरे देश में 220.65 करोड़ वैक्सीनेशन हो चुका है। बीते 24 घंटे में 89078 टेस्ट किए हैं। वहीं 24 घंटे में 7530 डोज वैक्सीनेशन की दी जा चुकी है।

.