For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

कभी देखा है गर्म चांद!, बृहस्पति के ‘आईओ’ की आई नई तस्वीर

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा आईओ की जो नई तस्वीर ली है उसमें बैकड्रॉप में स्पेस को दिखाया गया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि आईओ का दाहिना इलाका सूर्य की रोशनी से चमक रहा है। चांद की सतह पर काल्डेरा ज्वालामुखी दिखाई दे रहा है।
09:38 AM Feb 12, 2024 IST | BHUP SINGH
कभी देखा है गर्म चांद   बृहस्पति के ‘आईओ’ की आई नई तस्वीर

वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा आईओ की जो नई तस्वीर ली है उसमें बैकड्रॉप में स्पेस को दिखाया गया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि आईओ का दाहिना इलाका सूर्य की रोशनी से चमक रहा है। चांद की सतह पर काल्डेरा ज्वालामुखी दिखाई दे रहा है। ऐसे हजारों ज्वालामुखी इस चांद को बाकी चंद्रमाओं से गर्म बनाते हैं। यह तस्वीर नासा के जूनो स्पेसक्राफ्ट ने ली है। जूनो ने बीते शनिवार को बृहस्पति के चंद्रमा आईओ के करीब से अपना आखिरी चक्कर पूरा किया। इससे पहले पिछले साल 30 दिसंबर को जूनो स्पेसक्राफ्ट, आईओ के करीब पहुंचा था। तब भी उसने आईओ की तस्वीरें ली थी।

Advertisement

यह खब भी पढ़ें:-ब्रह्मांड का सबसे बड़ा एक्स-रे मैप आया सामन, यूनिवर्स में 7 लाख से ज्यादा ब्लैक होल

रेडिएशन का करना पड़ा था सामना

पिछली बार नजदीकी उड़ान के दौरान जूनो स्पेसक्राफ्ट को बहुत ज्यादा रेडिएशन का सामना करना पड़ा था। साल साल 2016 में जूनो स्पेसक्राफ्ट बृहस्पति ग्रह की कक्षा में पहुंचा था। तब से यह लगातार उसकी निगरानी कर रहा है। 8 अप्रैल 2023 को जूनो ने बृहस्पति ग्रह का 50वां क्लोज पास पूरा किया था। यानी स्पेसक्राफ्ट ने बृहस्पति के चारों ओर 50 परिक्रमाएं पूरी कर लीं। यह स्पेसक्राफ्ट बृहस्पति ग्रह के अन्य चंद्रमाओं को भी टटोल रहा है, जिनमें गेनीमेड प्रमुख है।

क्यों गर्म है आईओ

दरअसल, आईओ को बृहस्पति ग्रह और उसके अन्य चंद्रमाओं की वजह से तेज गुरुत्वाकर्षण बल का सामना करना पड़ता है। इससे वहां ज्वालामुखी गतिविधियां होती हैं और ज्वालामुखी विस्फोट और लावा निकलते हैं। जूनो स्पेसक्राफ्ट की उड़ान का मुख्य मकसद आईओ में होने वाली ज्वालामुखीय प्रक्रियाओं को समझना है। वह यह भी पता लगाना चाहता है कि क्या इसकी सतह के नीचे मैग्मा ओशियन है? पिछली उड़ान के दौरान जूनो स्पेसक्राफ्ट, आईओ के 1500 किलोमीटर तक करीब पहुंच गया था।

यह खब भी पढ़ें:-वैज्ञानिक मान रहे दूसरी पृथ्वी, नासा ने ब्रह्मांड में खोजा ‘सुपर अर्थ’

.