होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

क्या फिर एक हुए Jannat Zubair और Faisal Shaikh? फोटो देख फैंस ने कहा जल्दी शादी कर लो दोनों

04:35 PM Apr 18, 2023 IST | Prasidhi

Jannat Zubair टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में काफी छोटी उम्र में कदम रखा था। जन्नत भले ही अभी एक्टिंग में नजर न आती हो लेकिन उन्होंने अपने अबतक के करियर में काफी हिट सीरियल्स किये हैं। फिलहाल वो फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया में नाम कमाना चाहती हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में लोग जितना ज्यादा जानते हैं उतना ही कम उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में लोगों को पता है। लोगों का ऐसा मानना था कि, Faisal Shaikh और Jannat Zubair एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन काफी समय से दोनों ने साथ में तस्वीर नहीं पोस्ट की थी। जिसके बाद ये समझ आ गया था कि, दोनों के बीच में अनबन चल रही है। लेकिन अब Jannat Zubair ने एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जिसे देख उनके फैंस हैरान हैं।

तस्वीर आई सामने

Jannat Zubair ने हाल ही में Faisal Shaikh के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की है। फोटोज में दोनों एक साथ बेहद प्यारे लग रहे हैं। जन्नत और फैसल उर्फ फैजू ट्रेडिशनल लुक में जच रहे हैं। जन्नत ने जहां ब्लू कलर का सूट पहना है और खुले बाले किए हुए वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, फैजू रेड कुर्ते में हैंडसम लग रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जन्नत ने कैप्शन में चांद की इमोजी बनाई है।

फैंस कर रहे हैं कमेंट

इस तस्वीर पर लोग काफी प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही प्यार भरे कमेंट भी कर रहे हैं। उन्हें प्यार से ‘फैनत’ कहा जाता है। उनके कमेंट बॉक्स में हैशटैग फैनत के साथ लोग उनकी तस्वीरों पर रिएक्शन दे रहे हैं।

क्या सच में डेट कर रहे हैं Jannat Zubair और Faisal Shaikh

दोनों साथ में ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में भी नजर आए थे। इसी के साथ दोनों का नाम भी जुड़ा था। हालांकि, Jannat Zubair ने सारी बातों को खारिज करते हुए कहा था कि, फैसल और वो फैमिली फ्रेंड्स हैं और अच्छे दोस्त भी हैं।

Next Article