For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Bride Firing On Stage : दूल्हे के सामने दुल्हन ने चलाई बंदूक, वीडियो वायरल होने पर हुई फरार

04:28 PM Apr 10, 2023 IST | Sanjay Raiswal
bride firing on stage   दूल्हे के सामने दुल्हन ने चलाई बंदूक  वीडियो वायरल होने पर हुई फरार

हाथरस। उत्तर प्रदेश में शादी से जुड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यूपी के हाथरस में एक शादी का यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद चर्चा में आई दुल्हन पर केस दर्ज होते ही फरार हो गई। दरअरल, हाथरस में हाल ही में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन ने स्टेज पर बैठकर हर्ष फायरिंग की। किसी ने दुल्हन के हर्ष फायरिंग करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद से वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

वीडियो में आप देख सकते है कि शादी का मंच सजा है। स्टेज पर बैठी दुल्हन हाथ में पिस्टल लेकर बैठे-बैठे ही ताबड़तोड़ फायर कर रही है। बगल में दूल्हा चुपचाप बैठा नजर आ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुल्हन ने रिवाल्वर से हवा में चार फायर किए। फायरिंग करने के बाद दुल्हन ने रिवाल्वर को स्टेज पर खड़े एक युवक को थमा दिया।

वायरल हो रहा यह वीडियो हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 7 अप्रैल को इस गेस्ट हाउस में यह शादी हुई थी। जिसके बाद 8 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने फायरिंग करने वाली दुल्हन सहित दो के खिलाफ पुलिस ने थाना हाथरस जंक्शन में मुकदमा दर्ज किया है।

इस संबंध में थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी गिरीश चंद गौतम ने बताया, ‘फायरिंग करने वाली दुल्हन की पहचान रागिनी पुत्री अर्जुन सिंह निवासी गांव नगला शेखा थाना हसायन के तौर पर की गई है। साथ ही उसके एक रिश्तेदार के खिलाफ IPC की धारा 25(9) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के डर से वह फरार हो गई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

.