होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान : धारीवाल ने कोटा में की सभा, कहा- घर-घर करेंगे संवाद

06:42 PM Jan 26, 2023 IST | Jyoti sharma

भारत जोड़ो के बाद अब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को प्रदेश में ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए पार्टी ने कमर कस ली है। आज से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू हो चुका है। कई मंत्री और नेता जगह-जगह जाकर सभाएं कर लोगों से सीधे जुड़ रहे हैं। इसी क्रम के लिए कोटा में भी नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई।

मंत्री शांति धारीवाल गुमानपुरा कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पदयात्रा का शुभारंभ किया। वे सूरजपोल, कैथूनीपोल, लालबुर्ज, श्रीपुरा, सब्जीमंडी, चार खंबा, अग्रसेन बाजार से रामपुरा पहुंचे। इस दौरान कई व्यापारिक धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने धारीवाल का भी जगह-जगह पर स्वागत किया।

पदयात्रा के दौरान यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वन पर प्रदेश भर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई है। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा को कोटा में मिले भरपूर समर्थन के बाद अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर भी कांग्रेस में उत्साह का माहौल है। अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर पहुंच कर कांग्रेस की वित्तीय नीतियां एवं सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएंगे और हाथ से हाथ जोड़कर प्रदेश और देश को मजबूती प्रदान करेंगे।

Next Article