होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान : संभाग स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी रंधावा ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

06:50 PM Feb 07, 2023 IST | Jyoti sharma

कोटा के बूंदी रोड पर स्थित एक रिसॉर्ट में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत संभाग स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम को प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में रंधावा के साथ प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कोटा संभाग प्रभारी जीआर खटाना, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल खनिज मंत्री प्रमोद जैन भाया मंत्री अशोक चांदना, खनिज मंत्री के घोर विरोधी विधायक भरत सिंह समेत संभाग से कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

कांग्रेस की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील

रंधावा और डोटासरा ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस की जन हितैषी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं जनता के हित में है और राजस्थान में जिस तरह की सरकार ने योजनाएं बनाई है वैसी योजनाएं कहीं पर भी नहीं है। उन योजनाओं का करोड़ों लोगों को फायदा भी हो रहा है। ऐसे में उन योजनाओं को हाथ से हाथ जोडो अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्रों में सभी लोगों तक पहुंचाना है।

भारत जोड़ो यात्रा की तरह बनाना है ऐतिहासिक

प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा ने कहा कि जिस तरह से राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत हुआ और यात्रा को पूर्ण समर्थन मिला उसके बाद अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत वार्ड वार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अधिकतर जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से मिल रहे हैं। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में उन योजनाओं का लाभ असर भी नजर आना चाहिए।

जनता को बताएं केंद्र सरकार की कमियां

रंधावा ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा। इससे पहले संवाद कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी का स्थानीय मंत्री शांति धारीवाल और मंत्री प्रमोद जैन भाया ने स्वागत किया। शहर अध्यक्ष रविंद्र त्यागी बताया कि संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम में कोटा बूंदी, बारां व झालावाड़ के जनप्रतिनिधि, मंत्री , विधायक, पार्षद, जिला परिषद के सदस्य प्रमुख और स्थानीय निकायों के पदाधिकारी शामिल हुए।

रंधावा के गाड़ी से कार्यकर्ता का टूटा पैर

तो वहीं कार्यक्रम के ठीक पहले एक दुर्घटना भी घट गई। दरअसल रंधावा के कोटा आने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया था लेकिन रंधावा के आने पर कार्यकर्ता अतिउत्साहित हो गए। जिससे रंधावा की एस्कॉर्ट गाड़ी से एक बुजुर्ग कार्यकर्ता को टक्कर लग गई। जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Next Article