For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

राघव चड्‌ढा-परिणीति की होने वाली शादी पर हार्डी संधू ने लगाई मुहर, बधाई दी

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की आम आदमी पार्टी (आप) मंत्री राघव चड्‌ढा के साथ आउटिंग हाल ही में सुखियों बटोर रही हैं।
04:52 PM Mar 31, 2023 IST | BHUP SINGH
राघव चड्‌ढा परिणीति की होने वाली शादी पर हार्डी संधू ने लगाई मुहर  बधाई दी

मुंबई। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की आम आदमी पार्टी (आप) मंत्री राघव चड्‌ढा के साथ आउटिंग हाल ही में सुखियों बटोर रही हैं। इस बीच परिणीति के कोड नेम तिरंगा के को-स्टार हार्डी संधू ने दोनों के बीच के रिश्ते पर मुहर लगा दी है। वहीं इस बीच प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी अपनी बेटी मालती मैरी के साथ भारत पहुंचे हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि प्रियंका भी अपनी बहन की शादी में शामिल होने मुंबई पहुंची है। हालांकि, सच क्या है अभी सामने आने बाकी है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-फैंस को लगा तगड़ा झटका, Happu Ki Ultan Paltan शो की जान छोड़ेंगी शो

हाल ही में, संधू ने कहा कि जब वे ‘कोड नेम: तिरंगा’ की शूटिंग कर रहे थे तो वे शादी के बारे में बात करते थे, जब हमारी शादी को लेकर चर्चा होती थी और वह हमेशा कहती थी कि मैं तब शादी करूंगी, जब मुझे लगेगा कि मुझे सही लड़का मिल गया है। संधू ने कहा कि वह पहले ही एक्ट्रेस के साथ बात कर चुकी हैं। उन्होंने जल्द ही शादी होने पर परिणीति को बधाई दी है।

यह खबर भी पढ़ें:-Ajay Devgn की ‘भोला’ का KRK ने उड़ाया मजाक, कहा- पहले दिन कमाए केवल इतने करोड़

संजीव अरोड़ा ने भी दी थी बधाई

आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने मंगलवार को ही अपने ट्विटर अकाउंट पर परिणीति चोपड़ा और राघव को शादी की बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट किया, मैं राघव चड्‌ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं। उनको ढेर सारा प्यार, खुशी के साथ हमेशा एक साथ रहे। मेरी शुभकामनाएं!!!

.