होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर इन राशियों वाले लोगों की जिंदगी में आएगी खुशहाली, आएगी धन-दौलत, गाड़ी और प्रॉपर्टी के भी योग

Hariyali Teej 2023 lucky zodiac signs हरियाली तीज पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हरियाली तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है और जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है।
07:01 AM Aug 19, 2023 IST | BHUP SINGH

Hariyali Teej 2023: हिंदू धर्म में हरियाली तीज का बहुत महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाओं व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र, घर में सुख समृद्धि की कामना करती हैं। हिंदू पंचाग के अनुसार, हरियाली तीज का पर्व 19 अगस्त यानी शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस पर्व पर कई राशियों को भी विशेष लाभ मिलता है और उनके जीवन में खुशहाली दस्तक देती है। आइए जानते हैं हरियाली तीज पर किन-किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा?

यह खबर भी पढ़ें:-Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर बन रहे ये 4 शुभ योग, इस मुहूर्त में करें पूजा…मिलेगा मनचाहा वर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज शुभ माना जा रहा है। इस दौरान उनके पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। साथ ही धन-लाभ के संकेत बन रहे हैं। स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राश के लिए हरियाली तीज पर शुभ साबित होगा। इस दौरान परिवार और जीवन साथी के साथ रिलेशन प्रगाढ़ होंगे और उनके साथ अच्छा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। इसके साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए हरियाली तीज पर फलदाई साबित हो सकता है। इस दौरान धन के योग बन रहे हैं और साथ ही किसी यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। व्यापार क्षेत्र में भी मुनाफा होने के प्रबल आसार बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को हरियाली तीज के दिन कोई नई खुशखबरी मिल सकती है। इस दौरान धन लाभ में वृद्धि होगी। साथ ही व्यवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर का वातावरण भी सुखद रहने वाला है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को हरियाली तीज के दिन विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि होने के आसार बन रहे हैं। साथ ही व्यवसाय-व्यापार में धन लाभ हो सकता है। इस अवधि में लिए गए फैसलों से लाभ मिल सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-अमावस्या पर बन रहे हैं ये अशुभ योग, इन 3 राशियों के जीवन में आ सकता भूचाल, सेहत पर होगा असर

मीन राशि

मीन राशि राशि के जातकों के लिए हिरयाली जीत पर्व सुखद होगा। इस दौरान व्यापार क्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जिससे आगे चलकर लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही घर का वातावरण भी सुखद रहने वाला है। इस अवधि में नई संपत्ति घर या वाहन इत्यादि खरीदने के योग बन रहे हैं।

Next Article