For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

तेज बारिश के बीच हैप्पी बर्थडे क्रिकेट कप का किया शुभारंभ, एमएस धोनी के जबरा फैन विजेश कुमार की गजब की दीवानगी

12:09 PM Jul 08, 2023 IST | Mukesh Kumar
तेज बारिश के बीच हैप्पी बर्थडे क्रिकेट कप का किया शुभारंभ  एमएस धोनी के जबरा फैन विजेश कुमार की गजब की दीवानगी

शाहपुरा। देश के मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन को शाहपुरा में रहने वाले उनके फैन विजेश कुमार ने अलग ही अंदाज में मनाया है‌। विजेश कुमार की ओर से शाहपुरा में स्थानीय कॉलेज ग्राउंड पर महेंद्र सिंह धोनी बर्थडे क्रिकेट कप का शुभारंभ समारोह पूर्वक किया गया। सावन की पहली तेज बारिश के बीच युवाओं व खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ केक काटकर इसका शुभारंभ किया।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:- MS Dhoni Birthday: 42 साल के हुए हेलिकॉप्टर सिक्सर किंग धोनी, डेब्यू मैच में PAK के खिलाफ बरपाया था कहर

संयोजक विजेश कुमार ने बताया कि पहले दिन हार्दिक पांड्या टीम व महेंद्र सिंह धोनी टीम के मध्य खेले गए मैच में हार्दिक पांड्या की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 2 ओवर खेले लेकिन बारिश आने के कारण दो विकेट के नुकसान पर 6 रन से मैच को यहां रोकना पड़ा, हालांकि बारिश की वजह से यह मैच रद्द हो गया।

जबरा फैन विजेश कुमार की महेंद्र सिंह धोनी के प्रति यह गजब की दीवानगी है कि उन्होंने इससे पूर्व महेंद्र सिंह धोनी को अपने खून से निमंत्रण पत्र भी लिखा तथा 2 दिन पूर्व ही वे रांची में स्थित उनके निवास स्थान पर भी पहुंचे और महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की यहां कोशिश की लेकिन धोनी के अस्वस्थ होने के कारण वे यहां उनसे कुछ क्षणों के लिए वर्चुअली ही मिल पाए और शुभकामनाएं धोनी से प्राप्त की।

खानिया का बालाजी मंदिर के महंत रामदास जी त्यागी ने कॉलेज ग्रांउड पहुंच कर सभी खिलाड़ियों को आर्शिवाद देकर प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा। उन्होंने प्रतियोगिता के संयोजक विजेश कुमार के हौसले की तारीफ करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में यह आयोजन करके इसने बता दिया है कि वो देश के विख्यात क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जबरदस्त फैन है।

.