For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

गुरुवार को भूलकर भी नहीं खाएं चावल, नियमों से व्रत और पूजा करने पर विष्णु जी दूर करते हैं परेशानियां

Guruwar Tips: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और उपवास भी रखा जाता है। गुरुवार के दिन उपवास करने के कुछ विशेष नियम होते हैं जिनको ध्यान में न रखने से व्रत का पूरा फल नहीं प्राप्त होता है।
12:30 PM Nov 30, 2023 IST | BHUP SINGH
गुरुवार को भूलकर भी नहीं खाएं चावल  नियमों से व्रत और पूजा करने पर विष्णु जी दूर करते हैं परेशानियां

Guruwar Tips: हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को समर्पित है ओर इस विशेषतौर पर विष्णु की पूजा की जाती है। श्रीहरि का पूजन इस दिन पूरे विधि-विधान से किया जाता है। जो भी व्यक्ति को गुरुवारा को पूरे श्रद्धा और मन से व्रत रखकर पूजा करता है उनकी विष्णु जी हर मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। भगवान उसे सभी कष्टों से दूर रखते हैं। गुरुवार को विष्णु की पूजा के साथ उपवास भी रखा जाता है। लेकिन इस दिन उपवास रखने के कुछ विशेष नियम होते हैं जिनको ध्यान में ना रखने से व्रत का पूरा फल नहीं प्राप्त होता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और भक्त की धन संबंधी परेशानियों को दूर कर देती हैं।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Amavasya December 2023: कब है मार्गशीर्ष अमावस्या, जानें व्रत पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

क्या गुरुवार को पूजा का महत्व?

गुरुवार के दिन पूजन और उपवास करने से व्यक्ति के बिगड़े काम एक झटके में बन जाते हैं। जिनकी शादी में रुकावटें आ रही है वो दूर हो जाती हैं। गुरुवार के व्रत से कुंडली दोष दूर होता है। गुरुवार का दिन गुरु ग्रह का आशीर्वाद लेने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। गुरुवार को विष्णु जी की पूजा करने से विशेष कृपा बरसती है।

गुरुवार के नियम

-गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने के कुछ खास नियम होते हैं जिनका पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है। इस दिन व्रत करने वाले व्यक्ति को खाने में बहुत सी चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

-गुरुवार के दिन केले का सेवन करना वर्जित माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु जी का वास होता है। इसलिए इस दिन केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए लेकिन केला नहीं खाना चाहिए।

-गुरुवार के दिन पीली चीजों को दान करने की मान्यता है। भगवान विष्णु जी को पीली चीजें बहुत प्रिय हैं इलसिए इस दिन पीली चीजें दान करने से वे प्रसन्न होते हैं।

-गाय में देवी देवताओं का वास होता है इसलिए इस दिन गाय को रोटी खिलाने से भगवान विष्णु जी प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Vastu Tips: कैसे आपके बैडलक को गुडलक में बदल सकता है बांस का पौधा, जानिए घर में कहां लगाए पौधा

गुरुवार को क्यों नहीं खाते चावल?

हिंदू धर्म में चावल का विशेष महत्व माना गया है। कोई भी मांगलिक कार्य या पूजा में चावल का इस्तेमाल किया जाता है। चावल का उपयोग टीका लगाने पूजा में चढ़ाने के अलावा और बहुत से शुभ कार्यों में किया जाता है, लेकिन गुरुवार को भूलकर भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।

धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार को दिन पीला भोजन करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से विष्णु जी प्रसन्न होते हैं। कहा जाता है कि इस दिन चावल या चावल से बनी खिचड़ी का सेवन नहीं करना चाहिए । ऐसा करने से धन का हानि होता है और कंगाली आती है। इसके साथ ही इस दिन जहां चावल खाना मना होता है। गुरुवार के दिन चावल का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

.